SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 13, 2026 10:10 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

पाकिस्तान के Gwadar Port पर बड़ा हमला, टेंशन में चीन।

Share This News

Gwadar Port Large 1802 19

Gwadar Port Attack: आजकल पाकिस्तान के बुरे दिन चल रहे हैं। अभी पिछले दिनों अफगानिस्तान ने हमला किया था और आज अज्ञात बंदूकधारियों ने ग्वादर बंदरगाह पर हमला कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बंदूकधारियों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर में गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में दो हमलावर मारे गये। 

यहां बड़ी संख्या में चीनी कर्मचारी कर रहे हैं काम।

इस बीच परिसर के अंदर से जोरदार धमाकों और जबरदस्त फायरिंग आसपास का इलाका दहल गया है। जीपीए पाकिस्तान के तीसरे सबसे बड़े बंदरगाह के निर्माण स्थल ग्वादर बंदरगाह की मेजबानी के अलावा विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों के केंद्र के रूप में कार्य करता है। यह हमला ग्वादर बंदरगाह पर हुआ, जहां चीनी इंजीनियर वर्तमान में व्यापक निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। यह बंदरगाह महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है, जो बीजिंग के  बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का सेंटर है।

टेंशन में बीजिंग!

आपको बतादें कि यहां बड़ी संख्या में चीनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 में, बंदूकधारियों ने ग्वादर में चीनी श्रमिकों के एक काफिले पर हमला किया और अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली। इस घटना के बाद चीनी कर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई है। वहीं इस घटना के बाद बीजिंग भी चिंतित हो गया है। कहा जा रहा है कि चीन लगातार इस घटना को लेकर इस्लामाबाद के संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.