SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 9, 2026 10:36 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?

अब बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है,बलोच नेता का ऐलान।

Share This News

Screenshot 2025 05 15 174155

Headlines

  • बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं।
  • बलूचों को पाकिस्तानी कहना बंद करें।
  • दुनिया बलूचिस्तान को दे मान्यता।

New Delhi, Rajesh Kumar: पाकिस्तान तेरे टुकड़े हो गए। अभी और टुकड़े होंगे। थोड़ा सा धर्य रखो। धीरे-धीरे तेरा विश्व के मानचित्र से नाम गायब हो जाएगा। कहां ये चला था भारत को बर्बाद करने। अब खुद बर्बाद हो गया। पाकिस्तान भारत के कश्मीर पर दावा कर रहा था। अब वहां बलूचिस्तान की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सिंध के लोग भी अलग देश की मांग कर रहे हैं, तो तीसरी और खैबर पख्तूनख्वा। इस बीच एक बलोच नेता ने यह दावा कर के कि अब बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। पाकिस्तान की नींद हराम कर दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए मदद मांगी है।

बलूचों को पाकिस्तानी कहना बंद करें- मीर यार बलोच

बलूच नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और अब दुनिया को भी चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है। उन्होंने भारतीय मीडिया, यूट्यूबर्स और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग कहना बंद करें। भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपनी नस्ल बचाने के लिए निकले हैं, आओ हमारा साथ दो। उनके अपील का अब असर भी दिखने लगा है। लोग बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर साथ दे रहे हैं।

कर्ज के पैसे से आतंक बढ़ाया

मीर यार बलोच ने कहा, “पाकिस्तान को दी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सहायता और कर्ज पैसे की बर्बादी थी। 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने पश्चिम, आईएमएफ, विश्व बैंक से अरबों डॉलर प्राप्त किए और हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया। पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के नाम पर अमेरिका से फंड लिया, लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल 9/11 हमले के बाद अफगानिस्तान में 5000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों, नाटो सैन्य बलों और नागरिकों को मारने के लिए आतंकियों पर खर्च किए।”

बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं

मीर यार बलोच ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में बलूच लोग सड़कों पर हैं और ये उनका ये फैसला है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस मामले में अब मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया को इस सच्चाई को एहसास होना चाहिए कि पाकिस्तान को अपने आतंकवादी व्यवहार के कारण बलूचिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक बुलानी चाहिए।”

PoK पर हम भारत के साथ

मीर यार बलोच ने भारत की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को खाली कराने की मांग का पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर इस क्षेत्र को खाली करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया। मीर ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने बात नहीं मानी, तो 93000 सैनिकों की ढाका जैसी एक और शर्मनाक हार के लिए सिर्फ पाकिस्तानी सेना के लालची जनरल जिम्मेदार होंगे, जो PoK की जनता को मानव ढाल बना रहे हैं।

मेरा समर्थन बलूचिस्तान को-राजेश कुमार,पत्रकार

मैं एक भारतीय पत्रकार होने के नाते बलूचिस्तान का समर्थन करता हूं और अपना व्यक्तिगत समर्थन देता हूं। साथ ही आज से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मानता हूं। मेरी भारत सरकार और दुनिया के अन्य सरकार से भी आग्रह है कि बलूचिस्तान को अलग देश के रूप में यथाशीघ्र मान्यता दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.