SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 28, 2026 11:12 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।

पति मुंबई लौटा, भोजपुरी एक्ट्रेस की बिहार में लटकती मिली लाश; कुछ देर पहले क्या लिखा था!

Share This News

 1714281703

Bhagalpur: परिजनों का कहना है कि शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। भागलपुर में भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय की लाश मिली है। आदमपुर इलाके के दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में उसकी लाश पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से झूलती मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम को बुलाया। टीम आई और सारे साक्ष्य को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि अमृता सुबह सवा 10 बजे अपने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाया था। इसमें लिखा था, “क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।”  हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस इस स्टेट्स के जरिए मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस उच्च स्तरीय जांच करेगी

सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि इस पूरे हाई प्रोफाइल मामले की पुलिस उच्च स्तरीय जांच करेगी। इसको लेकर एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बड़ा सवाल यह है कि भोजपुरी फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री की रहस्यमयी तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मौत हो जाती है और वह काफी दिनों से डिप्रेशन वाला स्टेट्स डालती है। लेकिन, परिवार को इसकी भनक नहीं लगी।

खेसारी लाल यादव के साथ कर चुकी है  काम 

परिजनों का कहना है कि 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगडे से अमृता की शादी हुई थी। वह एनिमेशन का काम करता था। शादी के बाद दोनों में मुंबई में रहते थे। 12 अप्रैल को वह बड़ी बहन वीणा पांडेय की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 18 अप्रैल को शादी के बाद वह भागलपुर में ही रुक गई। लेकिन, उसका पति मुंबई लौट गया। शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। परिजनों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह काफी परेशान रहती थी। तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया। अमृता पांडे भोजपुरी के जाने-माने कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दीवानापन में काम कर चुकी है और वह मीडिया सुर्खियों में भी रहती थी। परिवार वालों ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी बहन बिना की शादी थी जिसको लेकर वह भागलपुर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी

Spot TV/ Rajesh Kumar: आज की तारीख में मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव.

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet,

Darbhanga, News Desk: दरभंगा के Darbhanga College of Engineering में स्थित 3D.

बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने

Headline बाढ़ से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार। पटना जिला का.