SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 4, 2026 3:50 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’

अंबिकापुर में महापौर कप की धूम: नगर निगम के 48 वार्डों के खिलाड़ियों के बीच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता ने मचाया धमाल

Share This News

Img 20250419 Wa0043

अंबिकापुर। शहर की फ़िज़ाओं में इन दिनों सिर्फ एक ही चर्चा है – महापौर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता। नगर निगम अंबिकापुर के 48 वार्डों के खेलप्रेमियों को एकजुट करने वाला यह अनूठा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया की प्रेरणा और नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया है।

इस प्रतियोगिता को विशेष रूप से सफल बनाने में वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्ववर्ती ख्यात खिलाड़ी श्री शैलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित कमल युवा वाहिनी समिति की भूमिका बेहद अहम रही है। आयोजन समिति के संयोजक अनीश सिंह की अथक मेहनत से यह आयोजन संभव हो पाया है। अनीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल नगर निगम अंबिकापुर के 48 वार्डों के खिलाड़ी अपने-अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

सह-संयोजक श्री शरद सिन्हा दिन-रात इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने वार्ड के पार्षद के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र या राशन कार्ड दिखा कर पंजीयन कर सकते हैं।

वहीं बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह ‘सोलू’ गांधी स्टेडियम की तमाम व्यवस्थाएं देख रहे हैं, जिसमें मैदान की तैयारी से लेकर खेल समय पर शुरू हो, इसकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

समिति के प्रमुख सदस्य एवं व्यवस्थापक सौरभ मिश्रा, अपने साथी मनीष सिंह के साथ मैदान पर हर जरूरत पर तत्पर रहते हैं। सौरभ मिश्रा खुद तेज़ विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं और अपने वार्ड से मैदान में नजर भी आ सकते हैं।

मंच संचालन और उससे जुड़ी तकनीकी जिम्मेदारी नितिन गुप्ता और रबजोत सिंग संभाल रहे हैं, जो हर समस्या के समाधान के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

इस आयोजन ने अंबिकापुर में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक महापौर कप की ही चर्चा हो रही है। वार्डवासी और खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरकर खेल और एकजुटता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

महापौर कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, अंबिकापुर की खेल भावना और भाईचारे का उत्सव बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.