SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 2, 2026 10:10 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू

Share This News

Img 20260121 Wa0012घोसी, मऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग के बाद मतदाता सूची में कमी पाए जाने पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने बुधवार को तहसील पहुंचकर अपना पक्ष रखा। एसडीएम अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष मतदाताओं ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का प्रयास किया।

तहसील परिसर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मतदाता पहुंचे, जिनमें से कई आधे-अधूरे कागजात लेकर आए थे। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने उपस्थित मतदाताओं को एसआईआर के अंतर्गत मांगे गए 13 आवश्यक प्रमाण पत्रों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घोसी विधानसभा क्षेत्र के 13 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं को अपना पक्ष रखने के साथ आवश्यक कागजात जमा करने का अवसर दिया जा रहा है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) सहित कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी ही मान्य होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं, निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पूरे कर जमा करें, जिससे मतदाता सूची की त्रुटियों को सही किया जा सके।

इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, एनटी अभिषेक वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, शैलेन्द्र प्रकाश, स्टेनो विपिन कुमार, आरआरके सुधाकर, लेखपाल सौरभ राय, वीआरसी मुलायम यादव, ओमप्रकाश यादव, सियाराम सहित अन्य सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.