SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 28, 2026 7:08 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

पुराने कश्मीर से नए कश्मीर के सफरनामें को एकसूत्र में पिरोने की कोशिश में आदि ईरानी, प्रणीत भट्ट और अतुल गर्ग!

Share This News

Whatsapp Image 2024 04 23 At 3.47.13 Pm

Mumbai: भारतीय सिनेमाजगत में किसी फिल्म की शूटिंग यदि लम्बे समय तक जारी रहती है तो अक्सर उस फिल्म की चर्चा फिल्मी गलियारों में होने ही लगती है, और लोग उस फिल्म को एक कामयाब फ़िल्म के बारे में बताने लगते हैं , उसके लिए आप जो चाहें बंदिशें लगा लो, कुछ भी कामयाब नहीं होता। फ़िल्म के बारे में अक्सर इन्हीं चर्चाओं से फ़िल्म के विषय और मेकिंग के बारे में पता चलता है। इसी प्रकार आजकल एक फ़िल्म की चर्चा चहूंओर सुनाई दे रही है जो कि पूरी तरह से कश्मीर पर आधारित है। इस फ़िल्म की जड़ें कश्मीर में काफी गहराई तक समाई हुई हैं, और इस फ़िल्म में 1931 से लेकर आज तक के कश्मीरनामें को दिखाया गया है। फ़िल्म को आप पीरियड ड्रामा भी कह सकते हैं और एक विशुद्ध मनोरंजन वाली फिल्म भी कह सकते हैं। इस फ़िल्म में कश्मीर के उन अनछुए पहलुओं को लेखक निर्देशक ने उकेरने की कोशिश किया है जिनपर अभी तक किसी निर्माता निर्देशक ने सोंचना भी मुनासिब नहीं समझा।

Whatsapp Image 2024 04 23 At 3.47.12 Pm

इस कश्मीर एनिगमा ऑफ पैराडाइज में आप कश्मीर के अलग-अलग रंग-रूप, रीति-रिवाज और उसके एक लंबे सफर के साक्षी बनेंगे।भारतीय सिनेमा ने विगत 21 अप्रैल को अपने 111 साल पूरे किए। इस फ़िल्म में भी कश्मीर के लगभग 100 साल के सफर को दिखाने की कोशिश निर्माता निर्देशकों में किया है। फ़िल्म कश्मीर एनिगमा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग इनदिनों चल रही है ।लगभग 100 दिनों के आसपास इस फ़िल्म की शूटिंग होने का अनुमान निर्माता निर्देशक लगा रहे हैं जिनमें से लगभग 70 से 80 प्रतिशत काम लगभग पूरा भी हो चुका है। बाकी की शूटिंग भी अभी जोर शोर से जारी है।

फ़िल्म की शूटिंग पर अपने हिस्से की शूटिंग करने पहुंचे अभिनेता आदि ईरानी ने बताया कि फ़िल्म कश्मीर एनिगमा ऑफ पैराडाइज एक बेहद ही खूबसूरत फ़िल्म बन रही है, इसमें युवाओं को भी भरपूर मौका मिला है , इस फ़िल्म में आपको केवल हिंसा नहीं देखने को मिलेगा बल्कि कश्मीर की खूबसूरती, वहां की बर्फीली वादियां, कश्मीर की शादियां, वहां के पारंपरिक परिधान, और कल्चर से भी यह फ़िल्म आपको रूबरू कराएगी। फ़िल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक अतुल गर्ग बताते हैं कि फ़िल्म अपनेआप में एक वृहद रूप से दर्शकों के सामने कश्मीर को ग्लोरीफाई करने आ रही है। इस फ़िल्म के माध्यम से आप असली कश्मीर के हालातों का नजदीक से अहसास कर पाएंगे । इस फ़िल्म के अंदर के ड्रामें को देखकर आप कश्मीर के वर्तमान में बने परसेप्शन से आगे निकल जाएंगे और तब आपको असली कश्मीर दिखाई पड़ेगा।

Whatsapp Image 2024 04 23 At 3.47.15 Pm

इटरनल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म कश्मीर एनिगमा ऑफ पैराडाइज के निर्देशक हैं अतुल गर्ग, इस फ़िल्म में दर्शील सफारी, आदि ईरानी, रजनीश दुग्गल, रजा मुराद, प्रणीत भट्ट, मनीष खन्ना, इनामुलहक, आकांक्षा पूरी, सज्जाद डेलाफ़रोज, राम गोपाल बजाज, अध्ययन सुमन, एमके रैना, आरिफ जकारिया, पवन चोपड़ा,अमित बहल, महेश बलराज, प्रणीत भट्ट, दिलबर आर्य, मोहित कुमार, निहारिका रायजादा, मीर सरवर सहित और भी अनेकों  बेहतरीन कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से फ़िल्म की खूबसूरती में चार चांद लगाए हैं । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं फसाहत खान, हेड प्रोडक्शन – बरुण मौर्य, प्रोडक्शन डिजाइनर  प्रशांत राणे ने किया है वहीं एक्शन किया है सुनील रोड्रिग्स ने । कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्वाति सिन्हा, फ़िल्म के प्रचारक हैं संजय भूषण पटियाला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.