SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 14, 2026 3:33 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव 2026: विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल-‘बाबू मोशाय’- बंगाल चुनाव में ब्राह्मण UP-MP में की गई कार्रवाई का लेंगे बदला!

Adani Deal: जानिए किस कंपनी को खरीदने जा रहे अडानी, करीब 6 हजार करोड़ में होने वाली है डील।

Share This News

Adani Photo Credit Business Today 1677557793

HIGHLIGHTS

·      आईटीडी सीमेंटेशन का होगा अधिग्रहण!

·      अदाणी समूह 46.64% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को तैयार।

·      आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया के शेयर में तेजी।

New Delhi, News Desk:अडानी ग्रुप अब एक और कंपनी को खरीदने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार गौतम अडानी के समूह का यह सौदा करीब 6 हजार करोड़ रुपये में होने वाला है, जिसके तहत इंजीनियरिंग व कंस्ट्रक्शन फर्म आईटीडी सीमेंटेशन का अधिग्रहण हो सकता है। इस बीच खबर है कि अदाणी समूह कंपनी में प्रमोटर की 46.64 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।

रेस में अडानी समूह सबसे आगे

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईपीसी कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन को खरीदने की रेस में अडानी समूह सबसे आगे है। मौजूदा मार्केट वैल्यू के हिसाब से यह सौदा 5,888.57 करोड़ रुपये (700 मिलियन डॉलर) का हो सकता है। सौदे को फुली सब्सक्राइब्ड ओपन ऑफर के जरिए पूरा किया जा सकता है, जिसमें प्रमोटर से हिस्सेदारी खरीदी जाएगी।

सौदे पर हो चुका है पहले ही समझौता

सूत्रों की माने तो सौदे को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। दोनों पक्ष इस सप्ताह की शुरुआत में सौदे की शर्तों पर सहमत हो चुके हैं। अब जल्द ही इस बारे में औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। अडानी समूह को उम्मीद है कि आईटीडी सीमेंटेशन का अधिग्रहण करने से उसकी इन-हाउस सिविल इंजीनियरिंग क्षमताओं में विस्तार होगा।आज के समय में आईटीडी सीमेंटेशन इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए.

मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन

दोहरीघाट/ पवन उपाध्याय। आगामी मकर संक्रांति एवं माघ अमावस्या स्नान पर्व को.

श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर

प्रयागराज/ उमाशंकर उपाध्याय। सनातन संस्कृति, भक्ति परम्परा और राष्ट्रीय चेतना के पावन.