SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 25, 2026 7:18 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

नरोखर पोखरा घाट पर छठ महापर्व का भव्य आयोजन, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हजारों श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरण

Share This News

Img 20251028 Wa0014घोसी (मऊ)/ विवेक चौहान। आस्था, श्रद्धा और संस्कृति के प्रतीक छठ महापर्व के अवसर पर घोसी नगर के नरोखर पोखरा घाट पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भक्तिमय माहौल के बीच पंचमेवा प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण “जय छठी मइया” और “हर हर महादेव” के जयघोषों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस ने किया। उन्होंने बताया कि बजरंग दल पिछले कई वर्षों से छठ महापर्व पर प्रसाद वितरण कर समाजसेवा और धर्मसंरक्षण का कार्य कर रहा है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है, यह पर्व नारी शक्ति, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देता है।”Img 20251028 Wa0012

प्रसाद वितरण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान यश वर्मा, आर्यन बरनवाल, सुमित वर्मा, आलोक बरनवाल, कमल, सूर्यप्रताप, प्रियांशु मौर्य, दीपक चौहान, क्षितिज राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घाट की सुंदर सजावट, दीपों की झिलमिलाहट और भक्तों की भीड़ ने पूरे माहौल को दिव्यता से भर दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि बजरंग दल का यह सेवा कार्य जनकल्याण और धर्मप्रेम का प्रेरक उदाहरण है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने छठी माता से समाज की खुशहाली, देश की समृद्धि और सबके मंगल की प्रार्थना की।

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.