SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 25, 2026 7:17 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

ड्यूटी और आस्था का संगम: कस्बा इंचार्ज आकाश श्रीवास्तव ने निभाई दोनों की जिम्मेदारी

Share This News

Img 20251028 Wa0017घोसी/ विवेक चौहान। छठ पर्व आस्था और विश्वास का पर्व है, जिसे लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वहीं, कस्बा इंचार्ज आकाश श्रीवास्तव ने इस पर्व पर ड्यूटी के साथ आस्था का भी सुंदर संगम पेश किया।

घर से दूर रहकर भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए छठी मैया को अर्घ्य अर्पित किया और पर्व की परंपरा को जीवंत रखा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ड्यूटी के साथ आस्था निभाने का यह उदाहरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने कस्बा इंचार्ज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस सेवा में रहते हुए भी अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरी निष्ठा दिखाई है।

“छठ पर्व हमारी आस्था और संस्कारों का प्रतीक है। ड्यूटी पर रहते हुए भी पर्व मनाना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा प्रयास यही रहता है कि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें। ड्यूटी भी धर्म है और आस्था भी दोनों का संतुलन बनाए रखना ही सच्ची सेवा है।” – आकाश श्रीवास्तव, कस्बा इंचार्ज घोसी

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.