SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 11, 2026 5:07 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, नदी में जा गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 8 की मौत।

Share This News

Content Image Ebeded48 4425 4e1a 9685 A20b42bc2f0b

Rudraprayag, News Desk: रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर नदी में जा गिरी। ट्रैवलर में करीब 23 यात्री सवार थे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है। घायलों को टीम ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया है। राहत बचाव कार्य जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

घायलों को एयर लिफ्ट किया गया

इस हादसे में घायल लोगों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है और इन्हें एयर लिफ्ट एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। ये हादसा बहुत दर्दनाक था।

उत्तर प्रदेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था ट्रैवलर

गढ़वाल के आईजी करण सिंह नागन्याल ने कहा, “रुद्रप्रयाग एसपी मौके पर हैं…टेम्पो ट्रैवलर नोएडा (यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था…यह 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। 7 शव बरामद किए गए हैं। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 1 की मौत हो गई। ड्राइवर बहुत गंभीर रूप से घायल है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं…बचाव अभियान जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.