SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 25, 2025 4:00 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया कि उनके नेता बिलबिलाने लगे? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।-PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया कि उनके नेता बिलबिलाने लगे? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।-PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया कि उनके नेता बिलबिलाने लगे? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।-PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया कि उनके नेता बिलबिलाने लगे? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।-PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया कि उनके नेता बिलबिलाने लगे? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।-आप जानते हैं पीयूष पांडे को?, एड गुरु कहे जाते थे, अब नहीं रहे हमारे बीच।-आप जानते हैं पीयूष पांडे को?, एड गुरु कहे जाते थे, अब नहीं रहे हमारे बीच।-आप जानते हैं पीयूष पांडे को?, एड गुरु कहे जाते थे, अब नहीं रहे हमारे बीच।-आप जानते हैं पीयूष पांडे को?, एड गुरु कहे जाते थे, अब नहीं रहे हमारे बीच।-तेजस्वी ने किया ऐलान, जीविका दीदियों को मिलेगा ₹30 हजार का वेतन और सभी संविदा कर्मी किए जाएंगे स्थाई।

हर्ष फायरिंग पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोली बरामद।

Share This News

Img 20240314 162121

हेडलाइंस

*हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

*2 दिन पहले मंच पर चढ़कर बार बालोंओ के सामने की थी हर्ष फायरिंग।

*पटना पुलिस ने की देसी कट्टा और गोली बरामद।

पटना के गोपालपुर में हर्ष फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने हर्ष फायरिंग की थी, जबकि दूसरे युवक ने उन्हें देसी कट्टा और गोली उपलब्ध कराया था। पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली भी बरामद किया है। घटना की पुष्टि गुरुवार को पटना सदर एएसपी स्वीटी सहरावत ने की है।

बताते चलें कि 12 मार्च को एक शादी समारोह में गोपालपुर थाना से कुछ ही दूरी पर एक युवक के द्वारा जमकर हर्ष फायरिंग की गई थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद हर्ष फायरिंग करने वाले युवकों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में सूरज यादव जिसका हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था।

पुलिस के पूछताछ में उन्होंने बताया कि शादी समारोह के वक्त हर्ष फायरिंग करने के लिए उन्होंने गौरीचक के चंदन राय से देसी कट्टा और गोली प्राप्त किया था। इस आधार पर पुलिस ने चंदन राय को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उनके पास से हर्ष फायरिंग के वक्त चलाए गए देसी कट्टा और गोली को भी जप्त कर लिया है। पुलिस इन दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

PM मोदी ने RJD को आखिर क्या कह दिया

समस्तीपुर: बिहार में दो चरणों में 06 और 11 नवंबर को विधानसभा.

आप जानते हैं पीयूष पांडे को?, एड गुरु कहे

New Delhi, R. Kumar: भारतीय विज्ञापन दूनिया की जानी मानी हस्ती पीयूष.

तेजस्वी ने किया ऐलान, जीविका दीदियों को मिलेगा ₹30

Patna,R.Kumar: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के.