SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 30, 2026 9:38 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।

मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता।

Share This News

02 04 2024 Naxal In Narayanpur

Bijapur Naxalites Encounter: नक्‍सली उन्‍मूलन को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने लगातार लगातार अभियान चला रखा हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित गंगालुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का नक्‍सलियों से सामना हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखकर नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में आठ नक्‍सलियों के मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी और एके-47 रायफल जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है‌। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में इस साल अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिसमें एक साथ 8 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है।

नक्सल अभियान में बड़ी सफलता
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए सभी 8 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिए हैं। इस ऑपरेशन की सबसे अच्छी बात यह रही कि इस मुठभेड़ में जवानों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.