SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 22, 2026 8:28 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

एक दिन की एसडीएम बनी 5वीं कक्षा की छात्रा पलक, लोगों की सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

Share This News

Screenshot 2024 1010 153136घोसी। 5 वीं की एक छात्रा एक दिन के लिए एसडीएम बनी। अफसर की कुर्सी पर बैठकर छात्रा ने फरियादियों की समस्या सुनी, उसका निस्तारण किया। यही नहीं संबंधि‍त विभागों को लेटर भेजकर जल्द समस्याओं के निस्तारण के लिए आदेश भी दिए। इस दौरान एसडीएम राजेश अग्रवाल खुद छात्रा के बगल में बैठे रहे और उसे गाइड किया।

घोसी के एसडीएम राजेश अग्रवाल ने घोघवल स्थित कंपोजिट विद्यालय की 5 वी में पढ़ने वाली छात्रा पलक को एसडीएम की कुर्सी पर बैठाया। इससे पहले एसडीएम और तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय ने पलक और उन साथ आए परिजनों, टीचर का फूल माला से स्वागत किया। उसके बाद पलक ने एसडीएम ऑफिस में आने वाले फरियादियों की न सिर्फ शिकायत सुनी, बल्कि उनका निस्तारण भी किया। यही नहीं संबंधित विभागों को लेटर भेजकर समस्याओं जल्द निस्तारण करने के लिए आदेशित भी किया। इस दौरान कुल 14 शिकायती पत्र आए थे जिसमें ज्यादातर राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित थे।Screenshot 2024 1010 153158

इस दौरान एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन शक्ति अभियान और डीएम प्रवीण मिश्र के आदेश के क्रम में पलक को एक दिन का एसडीएम बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जब बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी। आज बेटियां हवाई जहाज, बंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन चला रही हैं। झारखंड की बेटी देश की राष्ट्रपति हैं। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत जनता में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने किसी भी दशा में अपनी बेटी को जरूर पढ़ाने की अपील किया।

इस दौरान घोसी के तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार निशांत मिश्र, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, अरविंद यादव, स्टेनो विपिन, पेशकार आशुतोष समेत कानूनगो, लेखपाल, अधिवक्तागण वादकारी और बड़ी तादाद में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

एसडीएम ने फल और मिठाइयां वितरित किया

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने एक दिन की एसडीएम बनी पलक और दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर तहसील परिसर में फल और मिठाइयां वितरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बेटी है तो हम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.