घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया गया। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर इस कैंटीन का शुभारंभ किया। यह कैंटीन दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दिव्यांग महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “शक्ति रसोई” के माध्यम