SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 19, 2026 1:45 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

आरजेडी और जेडीयू में सब ठीक नहीं, नीतीश को बिहार का भविष्य बता रहे मंत्री: सुशील मोदी

Share This News

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 78 विधायकों वाली आरजेडी की कृपा से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। लालू यादव जब चाहें उन्हें हटाकर अपने बेटे तेजस्वी को सीएम बना सकते हैं

politics-news-2

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आरजेडी और जेडीयू में घमासान छिड़ा हुआ है। सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाकर अपने बेटे तेजस्वी को सीएम बना सकते हैं। इस बीच जेडीयू के मंत्री कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नीतीश को बिहार का भविष्य बता रहे हैं। जबकि नीतीश खुद तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य (अपना उत्तराधिकारी) घोषित कर चुके हैं।

बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नीतीश कुमार 78 विधायकों की पार्टी आरजेडी की कृपा पर मुख्यमंत्री बने हुए हैं। लालू प्रसाद यादव जब चाहें, उन्हें हटाकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। दोनों के बीच डील भी यही हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश इस बार मकर संक्रांति पर लालू-राबड़ी आवास गए, लेकिन वहां केवल 7 मिनट ही रुके। लालू ने उनसे दूरी बनाई और दही का टीका भी नहीं लगाया। आरजेडी और जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं है। डील की कील चुभने लगी है।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि से में जेडीयू कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे, इसलिए मंत्री नीतीश कुमार को “बिहार का भविष्य” बता रहे हैं, जबकि खुद नीतीश बिहार का भविष्य (उत्तराधिकारी) तेजस्वी यादव को बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार 75 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे, जबकि उनकी पार्टी के पास सिर्फ 44 विधायक थे। वे पहली बार 2001 में भी 67 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी पार्टी के 37 विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.