SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 9:52 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

विजय मर्चेंट U16 ट्रॉफी जीत कर बिहार पहुंची टीम का भव्य स्वागत।

Share This News

Img 20250107 185321

Patna: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 पुरुष प्लेट ग्रुप फाइनल में त्रिपुरा को 133 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली बिहार की टीम आज पटना पहुंची। पटना हवाई अड्डे पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। CISF कमांडेंट ललित परमार ने टीम के कोच राजू जी और मैनेजर प्रभाकर जी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। इसके बाद, BCA के कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

BCA अध्यक्ष ने दी बधाई

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा, “यह जीत न केवल हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरित भी करेगी। यह राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। हम अपने खिलाड़ियों को इस तरह से तैयार कर रहे हैं कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और बिहार क्रिकेट का नाम रौशन करें।”

उन्होंने आगे कहा,
“यह विजय बिहार क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर है। हमारे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने पूरे राज्य को गर्व महसूस कराया है। ये युवा खिलाड़ी बिहार क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं।”

ऐतिहासिक जीत की कहानी
भुवनेश्वर में खेले गए फाइनल में बिहार ने पहली पारी में 97.2 ओवरों में 279 रन बनाए। सार्थक झा ने 90 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मोहित कुमार ने नाबाद 63 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरी पारी में टीम ने संयम दिखाते हुए 92 ओवरों में 208 रन जोड़े। अनिमेष राज (44 रन), प्रीतम राज (41 रन), विवेक आनंद (25 रन), और मोहित कुमार (22 रन) ने उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे बिहार ने कुल 330 रनों की बढ़त बनाई।

त्रिपुरा के सामने 331 रनों का लक्ष्य रखा गया, लेकिन बिहार के गेंदबाजों ने त्रिपुरा को 133 रनों से हरा दिया।
– पहली पारी में आर्यन पटेल ने 5 विकेट लिए, जबकि मोहित कुमार ने 4 विकेट और भास्कर ने 1 विकेट लिया।
– दूसरी पारी में मोहित कुमार ने 4 विकेट झटके। प्रीतम राज और सत्यम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आर्यन पटेल और अनिमेष राज ने 1-1 विकेट लेकर त्रिपुरा की पारी को समेट दिया।

रिकॉर्ड प्रदर्शन
– मोहित कुमार ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 विकेट लिए और रिकॉर्ड बनाया।
– टीम के कप्तान प्रीतम राज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और एक पारी में व्यक्तिगत रन बनाने के मामले में टॉप-10 में दूसरा स्थान हासिल किया।

BCA अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत बिहार क्रिकेट के लिए नए अवसरों और उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.