SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 3, 2026 5:06 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

बच्चे पैदा करने पर सरकार 10,800 रुपये की कराएगी FD,जानिए कहां का है मामला?

Share This News

नई दिल्ली: सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग ने एक नई योजना की घोषणा की है। जिसके तहत सरकार नवजात शिशु के नाम पर 10,800 रुपये की Fixed Deposits करेगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने  राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले  Shishu Samriddhi Yojana की घोषणा की है। उन्होंने सोरेंग जिले में ‘जन भरोसा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि सावधि जमा के पूरा होने और जब बच्चा 18 वर्ष का हो जाएगा तो पैसे निकाले जा सकते हैं।

आबादी बढ़ाने के लिए दंपतियों को किया जा रहा प्रोत्साहित

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, हिमालयी राज्य की आबादी देश में सबसे कम 6.10 लाख है। तमांग के नेतृत्व वाली सरकार घटती आबादी की चिंताओं को दूर करने के लिए दंपतियों को अधिक बच्चे पैदा करने को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठा रही है।

सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अतिरिक्त वृद्धि

इसके तहत प्रोत्साहन में दो या तीन बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन में अतिरिक्त वृद्धि (Government Employees Salary Hike), महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वर्ष का मातृत्व अवकाश यानी मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) और गैर-कामकाजी माताओं के लिए वित्तीय अनुदान शामिल हैं।

आपको याद होगा पिछले साल  प्रेम सिंह तमांग ने कहा था,”सिक्किम में स्थानीय मूल आबादी के बीच कम प्रजनन दर गंभीर चिंता का विषय है. हमें इसे पलटने के लिए सभी तरह के आवश्यक कदम उठाने चाहिए।” सरकार इसी के तहत ये कदम उठा रही है।

मुख्‍यमंत्री ने ‘सिक्किम शिशु समृद्धि योजना’ शुरू

मुख्यमंत्री के अनुसार, सिक्किम शिशु समृद्धि योजना को वन विभाग के माध्यम से एक प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और 29 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य की एसकेएम सरकार ने वन पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों और पर्यावरण के बीच संबंध बनाने के उद्देश्य से मेरो रुख मेरो संतति योजना लागू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक नवजात शिशु का नाम इस योजना में दर्ज होने के बाद वन विभाग की मदद से 108 पौधे लगाए जाते हैं। सिक्किम सरकार की इस योजना को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.