SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 2, 2026 7:38 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने की जनता से अपील, “यातायात नियमों का करें पालन”

Share This News
  • वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें – राजेश अग्रवाल
  • 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा – राजेश अग्रवाल

Img 20241004 Wa0000

घोसी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए घोसी की जनता से अपील किया है।

उन्होंने देवतुल्य जनता से अपील किया कि वाहनों का संचालन सुरक्षित रूप से करें। यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें। यातायात संकेतकों का पालन करें। दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें।

उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि तहसील परिसर, कोतवाली या किसी भी सरकारी संस्थान में सरकारी कर्मचारी हों या आम जनता हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में होना चाहिए। चेताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उप जिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने की अपील की। दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा के लिए संकेत आदि लगाने की अपील सम्बंधित विभाग से की। कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी तादाद में लोग अपनी जान गंवा देते हैं इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें जिससे सड़क दुर्घटना न हो सके और मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा।

Edited by- Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.