SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 6, 2026 8:21 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

घोसी चीनी मिल के चुनाव में रजनीश राय निर्विरोध निर्वाचित, ऊर्जा मंत्री ने दी जीत की बधाई

Share This News
  • नगर विकास एवम ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी जीत की बधाई
  • डबल इंजन की सरकार में होगा घोसी का चौमुखी विकास – एके शर्मा
  • किसानों को अब हताश होने की जरूरत नहीं – रजनीश राय
  • किसी प्रकार का कोई पक्षपात नहीं किया गया था- एडीएम सत्यप्रिय सिंह

Img 20241018 Wa0016

घोसी। चीनी मिल के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश राय निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। दो दिन की गहमा-गहमी के बीच अंततः कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी राजमंगल यादव डायरेक्टर का चुनाव लाटरी सिस्टम से हार जाने के बाद विपक्ष का कोई उम्मीदवार न होने के कारण भाजपा प्रत्याशी रजनीश राय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद रजनीश राय ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि भाजपा की है। यह जीत नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। मंत्री जी के मार्ग दर्शन में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ काम किया। 

गौर तलब है कि एक दिन पहले बड़ागांव समिति से डायरेक्टर के चुनाव में सपा‌ एवं कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी राजमंगल यादव एवं भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन के बीच कड़े मुकाबले में दोनो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर 9 वोट मिलने के कारण कल चुनाव का निर्णय नहीं हो पाया था ज्ञात हो कि डायरेक्टर का चुनाव लड़ रहे जनार्दन मौके से गायब हो गए जिसके कारण इस सीट पर चुनाव परिणाम का रिजल्ट नहीं आ सका जिसको लेकर सपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने घोसी चीनी मिल के सामने रोड जाम कर दिया था जिसके बाद यह मामला सपा सांसद राजीव राय एवं घोसी विधायक सुधाकर सिंह के हस्तक्षेप के बाद धरना एवं अनशन की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी मऊ के हस्तक्षेप करने के बाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे पर्ची सिस्टम से लाटरी निकाली गई जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी जनार्दन के नाम की पर्ची निकलने के बाद जनार्दन को विजई घोषित किया गया।

Img 20241018 Wa0014चुंकि विपक्ष की तरफ से राजमंगल यादव को चुनाव लड़ना था परंतु उनके चुनाव हारने के बाद विपक्ष की तरफ से कोई प्रत्याशी पर्चा दाखिल नहीं कर सका जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी रजनीश राय को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उधर गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने घोसी विधायक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल से धक्का मुक्की तक कर डाली तथा भाजपा एवं प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही एसडीएम घोसी को खूब खरी-खोटी सुनाई इस मामले में एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा की किसी प्रकार का कोई पक्षपात नहीं किया गया था, कल दोनों लोगों का वोट बराबर होने के कारण आज पर्ची के लॉटरी सिस्टम निकल गया जिसमें जनार्दन विजई रहे शासन प्रशासन की व्यवस्था काफी चुस्त रही और चुनाव संपन्न हुआ। रजनीश राय के चुनाव जीतने के बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला साथ ही चुनाव प्रभारी प्रवीण गुप्ता को गन्ना समिति एवं चीनी मिल समिति दोनों चुनाव निर्विरोध करने पर लोगों ने बधाई दी साथ ही मौके पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा नेता उत्पल राय,भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, रमेश राय, विमलकृष्ण राय, रामाश्रय राय, शर्वेश राय, दीपू राय, राजेश राय आदि ने रजनीश राय को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

Edited By – Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.