SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 18, 2026 9:37 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

चुनाव प्रचार खत्म होते ही PM Modi लगाएंगे ध्यान, जानिए कहां जाने का है प्लान?

Share This News

Modi 81468303

New Delhi, R.Kumar: 2024 लोकसभा चुनाव अब आखरी चरण में है। ऐसे में अब सबकी निगाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आ कर टिक गई है, कि अब वो आगे क्या करने वाले हैं। तो आपको बता दें कि चुनाव प्रचार खत्म होते ही पीएम मोदी साधना में लीन होंगे। पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद मेमोरियल पर ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। आप ये भई जान लीजिए कि सालों पहले इसी चट्टान पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान कर विकसित भारत का दर्शन देखा था। यह भारत का दक्षिणतम छोर है। यहां भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों का मिलन होता है। साथ ही यहां हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर भी मिलते हैं। इससे पहले 2019 के चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था।

2019 केदारनाथ गए थे पीएम मोदी

आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2021 में कन्याकुमारी जाते समय अपने हेलीकॉप्टर से विवेकानंद मेमोरियल का एक वीडियो बनाया था। अब 4 वर्ष बाद पीएम मोदी यहीं पर ध्यान करने आ रहे हैं। लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम को 6 बजे खत्म हो जाएगा। पीएम मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रचार खत्म होने के बाद केदरानाथ पहुंचे थे। तब पीएम मोदी ने वहां पर ध्यान किया था। उन्होंने तब केदारनाथ की रुद्र गुफा में ध्यान किया था। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी 30 मई को प्रचार थमने के बाद कन्याकुमारी के लिए प्रस्तान करेंगे।

पंजाब में पीएम की होगी आखिरी रैली

लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की आखिरी रैली पंजाब में है। पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सीधे कन्याकुमारी निकल सकते हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद कन्याकुमारी में सुरक्षा बंदोबस्त भी चाक चौबंद किए जा रहे हैं। अभी तक जो कार्यक्रम सामने आया है उनके अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी रात्रि विश्राम के बाद 31 मई को विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं। तो अब केदारनाथ के बाद कन्याकुमारी की यात्रा होगें पीएम मोदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.