SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 3:47 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

PM Modi ने बस्तर की रैली में किया ऐलान, बोले- मैं भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर ही मानूंगा।

Share This News

3vif5i1g Narendra Modi 625x300 07 April 24

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर से PM नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली का आगाज जोरदार तरीके से किया। यहां पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

फिर एक बार मोदी सरकार

इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर ही मानूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ही नहीं बनाएगी बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी रखेगी। लोगों के विश्वास के कारण पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

भ्रष्टाचार बन गई थी पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश की पहचान भ्रष्टाचार की वजह से थी। 2014 से पहले लाखों करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार होता था। बीजेपी सरकार ने व्यवस्था बदल दी है। पहले रुपए एक भेजो और 15 पैसे पहुंचे, ये जादू का खेल खत्म हो गया है। 34 लाख करोड़ हमने गरीबों को दिए हैं, राजीव गांधी वाली व्यवस्था होती तो 28 लाख करोड़ गायब हो जाता। उनका लूटने का लाइसेंस चला गया तो मोदी को गाली देंगे कि नहीं।

हमारी सरकार ने गरीबों को हक दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बस्तर संभाग से ही हमने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। इससे गरीब को सस्ता इलाज मिलता है। देश के करोड़ों गरीबों को इस योजना की वजह से इलाज हुआ है। पीएम मोदी ने बस्तर से नया नारा दिया है कि बचत बढ़ाए बार-बार फिर से एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों तक लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। हमने खर्च कम करवाए हैं और लोगों के बचत बढ़ाए हैं। हमारी सरकार ने गरीबों को हक दिया है।

मोदी गरीब का बेटा है

उन्होंने कहा कि हमने बिचौलिए की कमाई बंद की तो इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ये नाराज होकर लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है। इन धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं।

भव्य मंदिर में विराजमान हैं रामलला

उन्होंने कहा कि इस रामनवमी पर रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं। कांग्रेस को राम मंदिर बनने से एतराज है। वहीं, कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर निमंत्रण को ठुकराया है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस की मेनिफेस्टो में भी मुस्लिम लीग की छाप है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उनलोगों को भी पांच साल में सारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा।

जनजातीय समाज बीजेपी की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा है, मोदी ने उनको पूजा है। जनजातीय समाज हमेशा बीजेपी की प्राथमिकता रही है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। हर समाज को समृद्ध बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि कमल छाप पर पड़ने वाला आपका हर वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। उन्होंने 19 अप्रैल को अपने उम्मीदवार महेश कश्यप को लोगों से वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.