SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 7, 2026 12:14 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे “देश के पहले पीएम:-कंगना रनौत, BRS नेता KTR ने पूछा-ग्रेजुएशन कहां से किया?

Share This News

1226321

New Delhi: अब तक पूरी दुनिया को पता है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व.पं.जवाहरलाल नेहरू थे।लेकिन भाजपा की लोकसभा चुनाव में मंडी से उम्मीदवार, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कहती हैं कि नहीं सुभाष चंद्र बोस पहले पीएम थे। दरअसल हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव में जब से बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है, वह लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। वजह आपके सामने है।

ग्रेजुएशन कहां से किया?

अब बीआरएस नेता केटी रामा राव ने Kangana Ranaut पर चुटकी ली है। दरअसल कंगना ने नेताजी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को “भारत का पहला प्रधान मंत्री” कहा था। उनकी इस टिप्पणी पर केटी रामा राव ने कंगना को जमकर घेरा है।केटीआर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखते हैं, ” नॉर्थ से एक बीजेपी उम्मीदवार का कहना है कि सुभाष चंद्र बोस हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं दक्षिण के एक अन्य बीजेपी नेता कहते हैं कि महात्मा गांधी हमारे प्रधानमंत्री थे। इन सभी लोगों ने ग्रेजुएशन कहां से किया?”

2014 में भारत को मिली असली आजादी 

एक टीवी इंटरव्यू में कलाकार से राजनेता बनीं कंगना ने कहा, “मुझे एक बात बताओ, जब हमें आजादी मिली, तो भारत के पहले पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस कहां गए थे?” हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कंगना ने इस तरह के बयान दिए हैं। आपको याद होगा जब उन्होंने दावा किया था कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को असली आजादी मिली। उस वक्त भी कि कंगना रनौत को काफी ट्रोल किया गया था।

उन्हें हल्के में मत लीजिए

कंगना के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कंगना रनौत के बयान को शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्हें हल्के में मत लीजिए,वह बीजेपी नेताओं की लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएंगी।’ बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चार सीटों के लिए एक ही चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.