SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 3, 2026 5:54 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

‘मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है…’, PM बोले- यह तो ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

Share This News

Pm Modi Addressing Rally In Bihar 1712456802

नवादा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार के नवादा के कुंतीनगर मैदान में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया है। पीएम मोदी के मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में कहा कि लोग पूछते हैं कि आप मोदी जी थकते नहीं हैं क्या? तो वे लोग कान खोलकर सुन लें मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। पीएम ने कहा कि यह तो ट्रेलर है अभी बहुत काम करना बाकी है।

तीसरे काल में कई गारंटी आने वाली है

पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे काल मे मोदी की कई और गारंटी आने वाली है। 3 लाख दीदी लखपति होंगी। पीएम सूर्य योजना से गरीब मध्यम वर्ग को लाभ होगा। बिजली बिल शून्य होगा।

मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं। इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?

मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जी कर यहां आया

पीएम मोदी ने नवादा में 2014 से पहले देश के गरीबों की स्थिति का जिक्र करते हुए खुद को गरीबों का सेवक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जी कर यहां आया हूं। 2014 के पहले देश में क्या स्थिति थी, करोड़ों देशवासी कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे। गरीब का बेटा मोदी गरीब का सेवक है।

अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा की जनता से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवेक ठाकुर को दिया गया एक एक वोट मोदी के हाथ को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.