SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 4, 2026 4:21 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

Mahashivratri 2024: ज्योतिर्विद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानिए अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव के आराधना की विधि और मंत्र।

Share This News

Mahashivratri 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार, फल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और कामकाज में सफलता मिलती है। आज ही के दिन महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पर पूजा करता है तो उसे कई तरह से लाभ मिल सकता है।

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देश दुनिया के जाने माने ज्योतिर्विद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा विधि और मंत्र के बारे में। साथ ही जानते हैं कि किस चीज से महाशिवरात्रि पर 12 राशियों को शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए ?

1. मेष राशि

मेष राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही शक्कर या गुड़ की मीठी पुड़ी बना लें और भगवान शिव को भोग लगाएं। इससे आपका भाग्य चमकेगा। मंत्र – ॐ नम: शिवाय।।

2. वृष्भ राशि

वृष्भ राशि के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास है। शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें। आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बनी रहेगी। शिव जी को बेर का भोग लगाएं। साथ ही ॐ नागेश्वराय नमः   का जाप करें।

3. मिथुन राशि

आज के दिन जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के कपड़े पहन लें। शिवलिंग पर जल, गन्ने का रास, दही, चीनी, शहद, दूध, गुड़, तिल से अभिषेक करें। इसके बाद साफ पानी से शिवलिंग को साफ करें। फल-फूल और सफेद फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। प्रसाद के रूप में फल और मिठाईयां अर्पित करें। भगवान की कपूर से आरती करें। ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम: मंत्र का जाप करें। महादेव कि कृपा बरसेगी।

4. कर्क राशि

महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। आप जल, दही, दूध, शहद आदि चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग पर चंदन और चावल भी अर्पित करें। साथ ही  ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः का जाप करें।

5. सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपको महाशिवरात्रि पर  ऊँ जटाधराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर अनार के रस से अभिषेक करें। साथ ही घी का दीया भी जलाएं। ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम: मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए। इसके बाद आपको ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें और घी का दीपक जलाकर बाबा का ध्यान करें। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।

7. तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को ॐ श्रीकंठाय नम:मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। भांग, धतूरा और बर्फी का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा।

8. वृश्चिक राशि

आप लोगों को ॐ हौम ॐ जूँ स: मंत्र का जाप करना चाहिए।  शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।

9. धनु राशि

धनु राशि के लोग ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र और आंकड़े के फूल से भगवान शिव की पूजा करें।

10. मकर राशि

मकर राशि के लोग जल्दी सुबह उठ जाएं और स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें।ॐ हौम ॐ जूँ स:।  साथ ही शिवलिंग पर भांग, धतूरा चढ़ाएं। दूध और दही से अभिषेक करें।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक ॐ हौम ॐ जूँ स: मंत्र का जाप करें। दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।  शमी के फूल को शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे शनि की पीड़ा से आपको मुक्ति मिल सकेगी। शमी का फूल न मिले तो आप शमी का पत्ता भी अर्पित कर सकते हैं।

12. मीन राशि

महाशिवरात्रि के मौके पर मीन राशि के लोग ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम: का जाप करें। नारियल के पानी और ईख के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही चावल और चंदन अर्पित करें। इससे आपके कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी और आपको आर्थिक लाभ होगा।

ज्योतिर्विद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी

मो. नंबर: 9430669031

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.