SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 6, 2026 7:05 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु का वाराणसी दौरा, लंबित प्रकरणों को लेकर प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

Share This News

1736336196416वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने आज जनपद वाराणसी के विकास भवन के प्रेरणा सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के भ्रमण/अध्यान कार्यक्रम के तहत वाराणसी और चंदौली जिलों के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करना और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना था।

बैठक के दौरान विक्रांत सिंह रिशु ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में विलंब हो रहा है, उन्हें शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि किसी भी विकास कार्य में रुकावट न आए और जनता के हित में काम तेजी से और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़े।

1736336188065इस बैठक में जिले के सभी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। विक्रांत सिंह रिशु ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने और विलंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अधिकारी अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निपटाएं ताकि लोगों को जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस दिशा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Edited by Umashankar Upadhyay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.