SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 9, 2026 11:49 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी, Sensation in Bollywood।

Share This News

Baba Siddqui 1728787724

HIGHLIGHTS

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी।
  • सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
  • बाबा सिद्दीकी की हत्या से मची सनसनी।

Mumbai, News Desk: अभी की बड़ी खबर ये है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अपनी इस पोस्ट में उसने लिखा, ‘जो भी कोई सलमान खान या दाऊद गैंग की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा कर रखना’।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने कभी पहले वार नहीं किया है।” आपको बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी पर तीन शूटरों द्वारा हमला किया गया था। तीनों शूटरों ने छह राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली सिद्दीकी के सीने में भी लगी थी। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

8.30 बजे दफनाया जाएगा

13 अक्टूबर की सुबह बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर रात को 8.30 बजे मरीन ड्राइव स्थित बड़े कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह घोषणा की थी कि बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि केवल राजनीति ही नहीं बल्कि बॉलीवुड जगह में भी बाबा सिद्दीकी काफी चर्चित थे। बाबा सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के बीच सुलह कराई थी। इस वजह से उनका इस तरह से जाना राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के लिए भी बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.