SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 7, 2026 9:44 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

केजरीवाल का PM Modi पर हमला, बोले- PM देश में चला रहे हैं बेहद खतरनाक मिशन।

Share This News

Hnrojnlltm64c0yli5hu

नई दिल्ली,आर.कुमार: अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आते ही बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। इस बीच सुप्रीम कोर्ट से 10 मई को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका। यहां से निकलकर वह नजदीकी शनि मंदिर और नवग्रह मंदिर भी पहुंचे। इसके बाद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर एक के बाद एक हमलों की झड़ी लगा दी। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से हटाए गए बीजेपी नेताओं की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ का नाम अपनी तरफ से जोड़ा। यह केजरीवाल की तरफ से उन मतदाताओं के मन में संदेह पैदा करने की बड़ी चाल है जो वोट डालते वक्त हिंदुत्व को सबसे आगे रखते हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर यह कहकर सवाल उठाया कि मोदी अगले वर्ष 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे और खुद अपने ही फॉर्मुले के अनुसार वो राजनीति से हट जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि तब बीजेपी जीतती है तो प्रधानमंत्री कौन होगा? उन्होंने इसका जवाब भी दिया- अमित शाह। केजरीवाल ने कहा, बीजेपी को वोट देने जा रहे हैं तो यह मानकर वोट दीजिएगा कि आप मोदी के चेहरे पर नहीं, अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट दे रहे हैं।

पीएम मोदी अब योगी आदित्यनाथ को निपटाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से बोला है उससे बीजेपी के समर्थकों के बीच सोचनिय सवाल खड़ा कर दिया है। उनको पता है कि योगी आदित्यनाथ बीजेपी समर्थकों के बीच मोदी के बाद सबसे चहेते पीएम उम्मीदवार हैं। इस कारण उन्होंने एक-एक कर भाजपी के दो सबसे मजबूत स्तंभों पर ही प्रहार किया। इसलिए मोदी समर्थकों के मन में संदेह पैदा करो कि मोदी तो पीएम बनेंगे ही नहीं तो ‘मोदी की गारंटी’ पूरी कैसे होगी। वो पूछते हैं, ‘क्या अमित शाह मोदी की गारंटी पूरी करेंगे?’ केजरीवाल की यह चाल भाजपा के उन करोड़ों मतदाताओं के मन में शंका पैदा करने के लिए है जो मोदी सरकार की योजनाओं से सीधे-सीधे फायदा उठा रहे हैं।

पीएम मोदी का खतरनाक मिशन-केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक बेहद खतरनाक मिशन चला रखा है। इस मिशन का नाम है वन नेशन वन लीडर। इसके तहत वह देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। वह इसे दो स्तर पर चला रहे हैं, जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे और जितने भाजपा के नेता हैं उन सबको निपटा देंगे, उनकी राजनीति खत्म करते जाएंगे। विपक्ष के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, केजरीवाल को जेल भेज दिया। हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। ममता दीदी के कई मंत्रियों को जेल भेज दिया, स्टालिन के मंत्रियों को जेल भेज दिया। केरला के सीएम के पीछे पड़े हैं। अगर ये चुनाव जीत गए तो मुझसे एफिडेविट पर लिखवा लो, थोड़े दिन बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन, पिनराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। इन्होंने बीजेपी का भी एक नेता नहीं छोड़ा। आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। जिस शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश का चुनाव जीतकर इन्हें दिया, उसकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर, रमन सिंह की राजनीति भी खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव जीत गए तो मुझसे लिखवा लो, अगले दो महीने के अंदर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म कर उन्हें भी निपटा देंगे। यही ‘तानाशाही’ है। वन नेशन वन लीडर का मतलब है कि देश में एक ही नेता बचेगा।

तानाशाही से मेरे देश को बचा लो- केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों से भीख मांगने आया हूं कि इस तानाशाही से मेरे देश को बचा लो। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे 21 दिन दिए हैं। एक दिन में 24 घंटे हैं, मैं इस तानाशाही को रोकने के लिए पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए कुर्बान है।

आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं?

केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। 2014 में मोदीजी ने रूल बनाया था कि बीजेपी के अंदर जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा, सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी को रिटायर किया, फिर मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया। अब मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं।

पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं, उन्होंने अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया है। किसी को डिप्टी सीएम बना देते हैं औऱ मंत्री बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो हमसे सीखें। पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को नहीं पता था। लेकिन हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने मैसेज दिया कि अगर मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी अरेस्ट कर सकता हूं। आज जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला है उससे तो एक बात स्पष्ट हो गई है कि आने वाले दिनों में मुकाबला रोचक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.