SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 1, 2026 11:31 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

कांग्रेस में ‘बम’ विस्फोट से पार्टी थर्राई, इंदौर से दिल्ली तक मचा कोहराम, जानिए क्या है मामला?

Share This News

Bam 9585e5

Indore, News Desk: इस वक्त मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने खुद ही अपना नामांकन वापस ले लिया और वे अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं अक्षय कांति बम के इस कदम से कांग्रेस सदमें में आ गई है, क्योंकि इंदौर में नॉमिनेशन की डेट अब निकल चुकी है।

दिलचस्प बात यह है कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेने के लिए इंदौर के कलेक्टरेट ऑफिस में, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी विधायक रमेश मंदोला के साथ गए थे। वे नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले ली।

आपको याद होगा कि पिछले दिनों सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक निर्विरोध जीत हो गई थी। गौरतलब है कि बीजेपी ने इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है। आज कांग्रेस को लगे इस बड़े झटके के घटनाक्रम की जानकारी मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

अक्षय को बीजेपी में लाने का प्लान

जानकारी के मुताबिक अक्षय कांति बम को बीजेपी में लाने का प्लान एक होटल में बनाया गया था। प्रत्याशी अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई थी और कहा कि कांग्रेसी बवाल कर देंगे। इसी के चलते मंत्री विजयवर्गीय के साथ मेंदोला की एंट्री कराई गई थी। इसीलिए उनका नामांकन रद्द कराने के लिए दोनों ही नेता कलक्टरेट दफ्तर गए थे।

बता दें कि इस सीट पर अक्षय के अलावा अभी 21 उम्मीदवार हैं, और बीजेपी की कोशिश हैं कि सूरत की तरह ही इंदौर में भी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध ही संसद पहुंच जाएं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि अक्षय कांति बम का पार्टी में स्वागत है। लोग कांग्रेस की कार्यशैली से नाराज हैं, जो भी पार्टी में आएगा उसका स्वागत है।

कांग्रेस अब क्या करेगी?
अचानक हुए इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता भी अवाक रह गए अब समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस क्या करेगी क्योंकि पहले ही डमी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है। शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि किसी निर्दलीय को कांग्रेस बी फार्मा दे सकती है ताकि मुकाबले में वहां खड़ा हो सके और यह संदेश नहीं जाए कि कांग्रेस इंदौर से भाग खड़ी हुई। इस वक्त इंदौर से लेकर दिल्ली तक पार्टी के आला नेता विचार विमर्श करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.