SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 9:31 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

ICC Rankings : R Ashwin number 1 Test Bowler,रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का जलवा।

Share This News

Oif

Highlights

*आर अश्व‍िन बने नंबर 1 गेंदबाज।

*रोहित शर्मा-यशस्वी जायसवाल ने लगाई छलांग।

*आईसीसी रैंकिंग में भारत का जलवा।

*केन विलियमसन नंबर एक की कुर्सी रखी बरकरार । 

नई दिल्ली: ICC Latest Rankings में रव‍िचंद्रन अश्व‍िन नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने ऊंची छलांग लगाई। इस रैकिंग में टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा अब 5 स्थान की छलांग मारकर नंबर 6 के टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल अब 2 स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 8 पर आ गए हैं। वहीं इंग्लैंड के ख‍िलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से नदारद रहे विराट कोहली भी टेस्ट रैकिंग में नंबर 9 पर हैं। कोहली को एक स्थान का नुकसान उठा पड़ा है।

केन विलियमसन नंबर एक की कुर्सी पर बने हुए हैं। 

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन नंबर एक की कुर्सी पर अब भी बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 859 की है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट आ गए थे, वे अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 824 की है। बात अगर तीसरे नंबर पर की करें तो बाबर आजम इस बार तीसरे स्थान पर कब्जा करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि उन्होंने पिछले कुछ वक्त से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, उनकी रेटिंग में भी बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का फायदा बाबर को मिला है। वे 768 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आईसीसी रैकिंग में भारत का बोलबाला।

भारत की आईसीसी रैकिंग देखी जाए तो वो नंबर 1 टेस्ट, वनडे और टी20 टीम है। वहीं नंबर 1 टेस्ट बॉलर भी रव‍िचंद्रन अश्व‍िन हैं, जसप्रीत बुमराह नंबर 3 टेस्ट गेंदबाज हैं। इसके अलावा नंबर 1 टी20 बैटर सूर्यकुमार यादव हैं, नंबर 6 पर इसी फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर हैं। नंबर 2 टेस्ट ऑलराउंडर अश्व‍िन हैं। आज की तारीख में भारत के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईसीसी रैंकिंग में जानदार छलांग लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.