SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 6:52 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

Madhya Pradesh की धरती उगलेगी सोना, सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर मिली खदान में जल्द होगा काम शुरू।

Share This News

Gold 1 1698945834

HIGHLIGHTS

* खुदाई करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिलेगा।

* ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फैली है।

* भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी।

Bhopal, News Desk:मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो वर्ष से सोने की खोज की जा रही है। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की तलाश जारी है। हालांकि मध्य प्रदेश की धरती से हीरा निकाला जाता रहा है लेकिन अब यहां की धरती सोना उगलने को तैयार है।

हरियाणा की कंपनी करेगी खोज

अब सिंगरौली की गुरहर पहाड़ी पर सोना खोजा जाएगा। इसके लिए हरियाणा के गुरूग्राम की मेसर्स कुन्दन गोल्ड माइंस प्रा. सोना खोजने का काम सौंपा गया है। कंपनी सिंगरौली जिले के चितरंगी के मेड़वा गांव में गुरुहर पहाड़ी पर खानीपट्टा ब्लॉक में 149.30 हेक्टेयर में सोने की खोज करेगी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिंगरौली के गुरुहर पहाड़ी पर मिली सोने की खदान की खुदाई में एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकलेगा।

2002 से चल रही है गोल्ड की खोज

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सोने की खोज 2002 से चल रही है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की। इसके बाद यहां खनन की अनुमति दी गई है। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की खोज चल रही है। एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकलेगा
सिंगरौली के बुढ़ार पहाड़ी पर मिली सोने की खदान में खुदाई के दौरान एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकलेगा। यह खदान कुल 149.30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। पिछले दो साल से पथरीली मिट्टी वाले इस इलाके में सोने की खोज की जा रही थी। जिसमें भारत सरकार के भूवैज्ञानिकों की मदद ली गई।

खदानों की नीलामी की जाएगी

पांच चूना पत्थर खदानों और तीन मैंगनीज खदानों की नीलामी की जाएगी।
मध्य प्रदेश के सतना जिले में पहाड़ी, भाटिया और रेवरा, रीवा में चोरागढ़ी पुरैना और दमोह में सूखा सतपारा की चूना पत्थर खदानों की नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार खरगोन में नांदिया लोहारपुरा, बालाघाट में बुदबुदा और सिवनी में धोबीटोला में मैंगनीज खदान की नीलामी के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.