SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 6, 2026 9:21 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

गगनयान मिशन के चारों एस्ट्रोनॉट्स आए सामने, जानें कौन-कौन हैं भारत के गगनवीर।

Share This News
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गगनयान के चारों एस्ट्रोनॉट्स को एस्ट्रोनॉट विंग्स पहनाए। अब इन चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम हम सबके सामने आ गए हैं। ये भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट है। इनके नाम है ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्ण और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला। पीएम मोदी ने इन चारों को दुनिया के सामने पेश किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में बताया कि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने इन चारों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किये। इससे पहले पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के दौरे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गर्व और खुशी है कि गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में उपयोग किए जाने वाले अधिकांश पुरजे़ भारत में बने हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान इसरो के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ वीएसएससी में प्रदर्शित विभिन्न इसरो परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी देखी।
आपको बात दें कि ये चारों देश के हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ा चुके हैं। हर तरह के फाइटर जेट्स की कमी और खासियत जानते हैं। इसलिए इन चारों को गगनयान एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। इनकी रूस में ट्रेनिंग हो चुकी है। फिलहाल बेंगलुरु में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी में ट्रेनिंग चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.