SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 31, 2026 1:22 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।

फिल्म निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने की अगले फिल्म की घोषणा, फिल्मसिटी बिहार की टीम के साथ बनाएंगे फिल्म।

Share This News

Whatsapp Image 2024 05 03 At 10.06.39 Am

पटना: फिल्मसिटी बिहार की मुहीम ‘आइये न बिहार में’ का असर 40 से अधिक भोजपुरी और हिंदी फिल्मो का निर्देशन व निर्माण कर चुके मशहूर फिल्म निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने फिल्मसिटी बिहार की टीम के साथ मिलकर बिहार में अपनी अगली फिल्म के निर्माण की घोषणा की है। पटना में फिल्मसिटी बिहार के कार्यालय सह स्टूडियो में मिथिलेश अविनाश ने फिल्मसिटी बिहार के संस्थापक शशि शेखर से मुलाकात कर पूरी फिल्म बिहार में बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि वे अपनी इस फिल्म में बिहार के स्थानीय कलाकारों को अवसर देंगे। उन्होंने फिल्मसिटी बिहार के संस्थापक शशि शेखर को बिहार में फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण के लिए आगे आने और अपने कैरियर को दाव पर लगा कर बिहार के कलाकारों को एक उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों और संघर्षों के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर अपने संघर्ष के शुरुआती दिनों को याद करते हए कहा कि उन दिनों जब हमलोग थिएटर किया करते थे। तब हमारे पास कोई ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं था। हमारे जैसे कलाकारों को फिल्मो में काम करने के लिए मुंबई जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं था। हमें मजबूर होकर घर से दूर मुंबई जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में शशि शेखर भी हमलोगों के साथ नाटक किया करता था। बाद में मैं मुंबई चला गया और शशि शेखर रामोजी फिल्मसिटी ,हैदराबाद। कई वर्षों के अंतराल के बाद मुंबई में हुई हमारी मुलाकात में उसने फिल्मसिटी बिहार को लेकर चर्चा की। प्रोजेक्ट अच्छा लगा ,मैंने कहा हम तुम्हारे साथ है। आज यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। जीतनी उम्मीद की थी उससे अधिक देखने को मिला।

यहां फिल्मसिटी बिहार की टीम के कई सदस्य और सहयोगियों से भी मुलाकात हुयी। सभी काफी एनर्जेटिक हैं और हौसले से भी भरपूर हैं ।” उन्होंने मुंबई में रहकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे निर्माताओं और निर्देशकों से भी बिहार आकर काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अब यहां फिल्मसिटी बिहार जैसा एक बड़ा प्लेटफॉर्म मौजूद है जिसकी हम सभी को जरुरत थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में काफी काम हो रहा है इसलिए वहां इंडस्ट्री डेवलप हो रही है, लेकिन अब यूपी में बिहार के कलाकारों को कास्ट नहीं किया जा रहा क्योंकि सब्सिडी नहीं मिलती। उन्होंने देश भर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बिहार के फिल्मकारों से भी बिहार आकर अपनी फिल्मो कि शूटिंग करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आप भी बिहार आइये और फिल्मसिटी बिहार से जुड़कर बिहार में अपनी फिल्म इंडस्ट्री बनाने में मदद कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.