SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 9, 2026 1:42 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

Chhattisgarh में नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ा एक्‍शन, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, एक जवान शहीद।

Share This News

Screenshot 2024 06 15 164649

Narayanpur, News Desk: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्‍सलियों को मार गिराया है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान एक जवान बलिदान और दो जवान घायल हुए हैं। एएसपी रॉबिंसन गुरिया ने इसकी पुष्टि कर दी है।

एनकाउंटर में चार जिले की पुलिस शामिल

आधिकारिक जानकारी मिली है कि अबूझमाड़ में चल रहे एनकाउंटर में चार जिले की पुलिस शामिल है, जो नक्सलवाद का सफाया करने के प्रयास में जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी का बल इस मुठभेड़ में शामिल है। सुरक्षाबल के जवान अंदरूनी क्षेत्र और मुठभेड़ स्थलों पर सर्चिंग कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह 7 नक्सली मारे गए थे

बता दें बीते सात जून को दंतेवाड़ा और नारायणपुर बॉर्डर पर सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस जवाबी हमले में 7 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। बता दें कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है, जिसमें इस साल अब तक 120 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। पिछले महीने मई में बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था।

मुख्‍यमंत्री ने जवान के बलिदान पर दुख व्‍यक्‍त किया

नक्‍सली मुठभेड़ को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर जानकारी साझा की है। साथ ही मुठभेड़ में एसटीएफ जवान के बलिदान पर दुख व्‍यक्‍त किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा, ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। सीएम साय ने मुठभेड़ में घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाने की बात कही और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.