SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 17, 2026 10:59 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए दिनेश राय ने किया नामांकन, मिल रहा अधिवक्ताओं का समर्थन

Share This News

Img 20241218 Wa0024

  • प्रमोद सिंह पालीवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय और पंचानन वर्मा भी चुनावी मैदान में

मऊ। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश राय ने अपने समर्थकों के बीच आज नामांकन दाखिल किया, जिससे चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। नामांकन के दौरान अध्यक्ष विद्यानिधि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष पारस यादव, मंत्री संजय सिंह, शमसाद अहमद, रफ़ीउल्लाह खान जनार्दन यादव, अरविंद सिंह, कालिका दत्त पाण्डेय समेत कई प्रमुख अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर दिनेश राय ने अपने समर्थकों से अपील किया कि वे उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन की समस्याओं का हल निकालने के लिए एकजुट हों। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक सुधारों को प्रमुख बताया।

गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में मऊ, मधुबन, घोसी और मोहम्दाबाद के अधिवक्ताओं का समर्थन दिनेश राय के साथ है, जो चुनावी परिणामों पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है। आगामी चुनाव में इन नामों के समर्थन से मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

इससे पहले अध्यक्ष के लिए चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद सिंह पालीवाल, पंचानन वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए घनश्याम श्रीवास्तव कुमारी रीना सिंह साधारण उपाध्यक्ष पद हेतु राधेश्याम यादव महामंत्री पद पर अतुल कुमार राय, फतेह बहादुर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, उपेंद्र चौहान और अवनीश राय सह मंत्री प्रशासन के लिए मनोज कुमार राय ऑडिटर पद हेतु सुरेश प्रसाद वर्मा व संजय कुमार गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद हेतु कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है

गौरतलब है कि नई कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 23 पदाधिकारियों का चुनाव होना है। नामांकन पत्र की जांच और पर्चा वापसी के लिए 19 दिसंबर दिन नियत किया गया है और 26 दिसंबर को टेंडर वोट होगा। मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा 28 दिसंबर को होगा।

नामांकन प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम, झारखंडे प्रसाद गुप्ता, बीबी सिंह, नजमुल एकबाल, श्रीनिवास मिश्र और सहयोगी के रूप में राधेश्याम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.