SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 9, 2026 1:59 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

कई रोगों का रामबाण इलाज है देसी घी, जानें कैसे करें इस्तेमाल।

Share This News
नई दिल्ली: एक जमाना था जब हर घर में देसी घी का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन बीच के समय में घी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई। पर आज सच सामने आ गया है। अब लोग एक बार फिर देसी घी की तरफ लौट रहे हैं। सबको सच पता चल गया है कि कैसे बाजार में रिफाइन और तेल बनाने वाली कंपनियों ने लोगों को घी के प्रति नफरत पैदा की। पहले के जमाने में हमारे बुजुर्ग कहा कहा करते थे कि जिस रसोई में घी नहीं वो श्मशान के समान है। चलिए शुक्र है हमलोगों ने देर से ही सही देसी घी को पहचाना और आज हमलोग अपने खानपान में शामिल कर रहे हैं।
अगर आप इसे रोटी पर घी लगाकर खाऐंगे तो उसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। कई लोग दाल और सब्जी में घी डालकर खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद में देसी घी को दवा माना गया है। इसका सेवन आप गर्मी और सर्दी किसी भी मौसम में कर सकते हैं। घी में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे ओमेगा-3, ओमेगा-9, फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई आदि। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं देसी घी उपयोग करने के फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद।
देसी घी में विटामिन-ए, सी और ब्यूटीरिक एसिड होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा भी देसी घी सेवन करने की सलाह दी जाती है।
कब्ज को दूर करे
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, उनके लिए देसी घी रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से पांचन तंत्र दुरुस्त रहता है। रोजाना खाने से पहले एक चम्मच देसी घी का सेवन करें, यह आपके पाचन तंत्र और शरीर को साफ करता है।
त्वचा में लाता है चमक।
जिन लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है या जिन्हें रूखी त्वचा की समस्या होती है। ये लोग देसी घी का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। देसी घी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आपकी त्वचा को हेल्दी बनाते हैं।
हड्डियों मजबूती के लिए देसी घी। 
बुजुर्गों द्वारा हड्डियों को मजबूत करने के लिए देसी घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, देसी घी में विटामिन K2 होता है। यह शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है. इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं।
कमजोरी दूर करता है। 
हर दिन एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से ताकत आती है। इससे शारीरिक दुर्बलता और मानसिक कमजोरी दूर होती है।
कोशिका के विकास में मददगार ।
हर रोज एक चम्मच घी दाल, चावल और रोटी के साथ खाने से कोशिकाओं का विकास होता है। यह आपकी मांसपेशियों का मजबूत बनाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ता है।
सुबह एक चम्मच खाली पेट और रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच घी का सेवन पिसी हुई शक्कर और कालीमिर्च के साथ कर सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है।
बॉडी को फिट रखता देसी घी।
देसी में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं. जिससे हमारी बॉडी फिट रहती है। यही नहीं, घी में विटामिन E पाया जाता है, जो हमारे बालों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, हमारे बालों में डैंडरफ और खुजली की परेशानी भी नहीं होती है। जो लोग रोजाना घी का नियमित तरीके से सेवन करते हैं, उनके दांत भी मजबूत होते हैं।
भूख और नींद को बढ़ाता है देसी घी।
देसी घी हमारी भूख और नींद को भी बढ़ाता है। भूख और नींद की कमी से जूझ रहे लोगों को देसी घी खाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि बच्चों और बड़ों में घी बेहद गुणकारी है। घी का सेवन करने से भूख बढ़ जाती है। इसके अलावा, जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या हो रही हो, वे भी अपने भोजन में रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करना शुरू कर दें। इसके बाद उन्हें अपने आप नींद आनी शुरू हो जाएगी।
वेट मैनेजमेंट में मददगार है देसी घी
देसी घी शरीर से जिद्दी फैट और टॉक्सिंस को फ्लश आउट करने में मदद करती हैं। यह ब्लड मे अच्छे कोलेस्ट्रॉल और गट हेल्थ को बढ़ावा देती हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हुए, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देती हैं। जिससे कि हृदय स्वस्थ भी बेहतर होता है। तो एक चम्मच घी आपको रखेगा फिट। और जो फिट है वही हिट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.