SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 4, 2026 4:21 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’

दीपिका-रणवीर सिंह बन गए माता-पिता, फैन्स और फॉलोअर्स के बीच खासी एक्साइटमेंट।

Share This News

Screenshot 2024 09 08 152523

HIGHLIGHTS

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म।

दीपिका-रणवीर सिंह बने माता-पिता।

रणवीर-दीपिका ने 2018 में की थी शादी।

 Mumbai, Entertainment Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फाइनली माता-पिता बन गए हैं। उनकी जिंदगी में एक नन्ही परी की एंट्री हुई है। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया और इस खबर ने उनके फैन्स और फॉलोअर्स के बीच खासी एक्साइटमेंट है। बीती शाम एक्ट्रेस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। पहले तो अस्पताल जाना भी काफी गुपचुप तरीके से हुआ था। किसी को कानों कान खबर नहीं थी कि दीपिका डिलिवरी के लिए अस्पताल पहुंची हैं। लेकिन 8 सितंबर दोपहर से खबरें फैलने लगीं कि दीपिका ने बेटी को जन्म दे दिया है। अभी तक कपल की तरफ से कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन उनकी बेटी की आने की खबरें अब चारों तरफ हैं और फैन्स को बच्ची की एक झलक का इंतजार है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गाड़ी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल जाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद आज ही गुड न्यूज मिल जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कपल को अभी से बधाई देनी भी शुरू कर दी है। इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया और कैप्शन लिखा है, ‘दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह HN Reliance Hospital पहुंचे। खुशखबरी आने वाली है’।

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फैंस के लिए अपने फोटोशूट की झलक दिखाई थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके अलावा तस्वीरों में खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाते हुए दीपिका प्रेगनेंसी के ग्लो के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं. जबकि रणवीर सिंह के चेहरे की खुशी भी देखने लायक थी। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।

रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.