SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 5, 2026 9:02 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’

PM मोदी का चुनावी गिफ्ट: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा।

Share This News

नई दिल्ली: केन्द्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। अब मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी।

7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

पीएम मोदी का चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक!

इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि DA में 4% की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपए की सब्सिडी।

केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया। यानी इस योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपए की सब्सिडी एक साल और मिलती रहेगी। इसका फायदा 10 करोड़ परिवार को मिलेगा। अभी दिल्ली में उज्जवला सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है।

सरकार साल में दो बार बढ़ाती है डीए।
महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है।

इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है। वहीं पीएम मोदी के इस कदम को चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.