SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 19, 2026 5:02 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

Congress Manifesto 2024: किसान से लेकर नवजवान तक, कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी, अब बारी जनता की।

Share This News

Congress Manifesto 2024 Small 1712303006

नई दिल्ली,आर.कुमार: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को न्याय पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के महासचीव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।

घोषणा पत्र में 25 तरह की गारंटी

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 25 तरह की गारंटी दी है। कांग्रेस के अनुसार, घोषणापत्र में पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- को शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि, अगर वह सत्ता में आती है, तो पार्टी ‘जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की पहचान करने के लिए” देशव्यापी जाति जनगणना कराएगी। कांग्रेस ने कहा कि आंकड़ों के आधार पर वह उन जातियों के लिए एजेंडे को मजबूत करेगी, जिन्हें सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत है। कांग्रेस जाति जनगणना करवाएगी, आरक्षण पर 50 फीसदी कैप हटाएगी।

30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करेगी और उन्हें बरकरार रखेगी। मौलाना आजाद छात्रवृत्ति फिर से लागू की जाएगी। अल्पसंख्यकों को आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस युवाओं के लिए पहले नौकरी पक्की की व्यवस्था करेगी। 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।

कांग्रेस एक राष्ट्र एक चुनाव के खिलाफ

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी निजता के अधिकार का हनन करने वाले हर कानून समाप्त करेगी। कांग्रेस एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार के खिलाफ है।

मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी 400

कांग्रेस मानहानि के जुर्म को अपराध मुक्त करेगी। कांग्रेस एसएसपी गारंटी देगी। किसानों की बड़ी मांग रही है ये. श्रमिक न्याय मनरेगा में भी न्यूनतम मजदूरी 400 दिया जाएगा।

किसान के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी

किसानों के लिए भी कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कई वादे किए हैं। इसके तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी के लिए स्थायी आयोग का गठन, फसल नुकसान के 30 दिन के अंदर बीमा भुगतान की गारंटी, किसानों को लाभ पहुंचाने वाली आयात-निर्यात नीति और कृषि इनपुट पर कोई जीएसटी नहीं लेने का वादा किया गया है।

संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण तुरंत लागू

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस गरीब परिवार की महिला को 100000 रुपये सालाना महालक्ष्मी योजना के नाम से देगी। संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण तुरंत लागू करेंगे। कांग्रेस पार्टी 2025 से सरकारी नौकरियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करेगी यानी 50 फीसदी आरक्षण होगा।  राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई चिरंजीवी योजना के तर्क पर देशभर में 25 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू की जाएगी। परिवार की सबसे बुजुर्ग महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 1 लाख सालाना दिया जाएगा।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.