SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 8, 2026 6:42 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

चंडीगढ़ में मनोज तिवारी संग भारत राइजिंग के भोजपुरी दबंग्स ने जीता दर्शकों का दिल।

Share This News

चंडीगढ़: सीसीएल 2024 के लीग चरण अब अपने आखिरी पड़ाव में आ गया है । सारी टीमें एक दूसरे से आगे निकलने के जद्दोजहद में अपने अपने बाकी के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई हैं । चंडीगढ़ में आज भी डबल हेडर मुकाबले का दिन है जिसमें पहले मुकाबले में मनोज तिवारी की कप्तानी वाली भारत राइजिंग भोजपुरी दबंग्स का मुकाबला बंगाल टाइगर्स से हुआ। भोजपुरी दबंग्स के खिलाड़ियों ने अपने आख़िरी लीग मैच में जमकर दर्शकों का मनोरंजन किया और मैदान के हर कोने से अपने लिए तालियां बटोरीं।

एक बार फिर से मैच में भोजपुरी दबंग्स के कप्तान मनोज तिवारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया बंगाल टाइगर्स ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन का स्कोर भोजपुरी दबंग्स के सामने रख दिया । फिर भोजपुरी दबंग्स ने अपनी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए । बंगाल टाइगर्स अपनी दूसरी पारी में बढ़त के साथ उतरे और फिर उन्होंने कुल 2 विकेट पर 134 रन बना दिये और इस तरह से भोजपुरी दबंग्स के सामने जीत के लिए 170 रन का टारगेट सेट कर दिया । भोजपुरी दबंग्स ने अपनी आखिरी पारी में जोर लगाया और टीम अपने आखिरी पलों में 6 विकेट पर 98 रनों तक ही पहुंच पाई । इस मैच के बाद कप्तान मनोज तिवारी ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और अगले साल बेहतर करने की बात करके विदा लिया ।

चंडीगढ़ में भारत राइजिंग भोजपुरी दबंग्स का उत्साह बढ़ाने के लिए टीम की महिला ब्रांड एम्बेसडर सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े मौजूद रहीं । वहीं उनके साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री शुभी शर्मा और अनारा गुप्ता भी टीम की हौसला अफजाई करते हुए नज़र आईं । इस मुकाबले के बाद में बात करते हुए टीम ऑनर्स ने बताया कि ओवरऑल देखा जाए तो हमने इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है , परिणाम स्कोरबोर्ड पर भले पिछड़ गए लेकिन दर्शकों के बीच जमकर हमारे खिलाड़ियों ने जमकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । हमारे कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टूर्नामेंट में भविष्य की राह में उम्मीदों के दीप जलाए हैं । हम आगे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वापसी करेंगे । टीम का हौंसला बढ़ाते हुए ब्रांड अम्बेसडर पाखी हेगड़े ने कहा कि इसबार थोड़ा हार्ड लक रहा लेकिन हम पुनः वापसी करना जानते हैं। पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम ने बेहतरीन कोशिश किया है , और अब हम आगे की रणनीतियों पर शीघ्र ही विचार करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.