SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 6, 2026 1:03 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

‘CAA, NRC और समान नागरिक संहिता हमें मंजूर नहीं’, ममता का बयान, BJP ने किया पलटवार।

Share This News

Aap Ki Awaz Daily Webupload News 21 02 2024 43

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद की नमाज के बाद लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि CAA, NRC और समान नागरिक संहिता को हम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने वेस्ट बंगाल में ईडी, एनआईए और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज भी कसा। ममता बनर्जी ने कहा, “…कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप चुप-चाप रहिए, अपना माथा ठंडा रखिए… यदि कोई ब्लास्ट होता है तो वे (भाजपा) NIA को भेज देते हैं कि सबको गिरफ्तार कर लो. सबको गिरफ्तार करते-करते आपका देश ही सूना हो जाएगा… हम सुंदर आसमान चाहते हैं जिसके लिए सभी का साथ रहना जरूरी है.”

देश के लिए खून बहाने को तैयार

ममता बनर्जी ने कहा- ‘अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।  चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे, उनके जाल में मत फंसना।’ ममता ने कहा-हम देश के लिए खून बहाने को तैयार हैं लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं सभी धर्मों में सद्भाव चाहती हूं।’

आज वे मुस्लिम नेताओं को बुला रहे हैं कि मतदान का समय पता करें और पूछें कि क्या चाहिए? ममता ने कहा कि हमें समान नागरिक संहिता स्वीकार्य नहीं है। हिंदुस्तान हम ही बनाएंगे। कोई और नहीं। उन्होंने एक बार कहा था कि इस बार 200 पार करेंगे। वे नहीं कर पाए। अब वे कहते हैं कि इस बार 400 पार करेंगे। मैं कहती हूं 200 पार करेंगे।

BJP का ममता पर पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि, ”बीजेपी पहले ही पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। सीएए का एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है। क्या वह (ममता बनर्जी) नहीं चाहतीं कि बांग्लादेश से प्रताड़ित हिंदुओं को जगह मिले क्या वह देश में सिर्फ रोहिंग्याओं की रक्षा करना चाहती है या संदेशखाली के शाहजहां शेख जैसे लोगों की? बीजेपी पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बुरी तरह हरा देगी और राज्य के चुनावी नतीजे हैरान करने वाले होंगे।” आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.