SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 31, 2026 1:06 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।

गडकरी, अनुराग ठाकुर, खट्टर समेत BJP ने 72 नामों का किया ऐलान, दिल्ली में हंसराज का टिकट कटा।

Share This News

Highlights

*नितिन गडकरी को नागपुर सीट से बनाया गया उम्मीदवार।

*अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मिला टिकट।

*मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव ।

*हंसराज हंस का कट गया टिकट।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र की नागपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। गडकरी इसी सीट से मौजूदा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के सीएम पद से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है। खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल के हमीरपुर से टिकट मिला है केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी इससे पहले 2 मार्च को 195 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।

हंसराज हंस का कट गया टिकट।

दिल्ली की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी किया गया है। इसमें हंसराज हंस का टिकट कट गया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेश चंदोलिया को टिकट दिया गया है। वह स्थाई समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं इसके अलावा वह मेयर भी रह चुके हैं। और वह करोल बाग से निगम पार्षद भी रह चुके हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से निगम पार्षद रह चुके हैं इसके साथ ही वह एजुकेशन कमिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी की दूसरी सूची के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर  बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बीजेपी के 7 उम्मीदवार।

  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा ने दूसरी लिस्ट में केंद्र शासित प्रदेश दादर व नगर हवेली से 1, दिल्ली से 2, गुजरात से 7, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से 1 और उत्तराखंड से 2 उम्मीदवार का ऐलान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.