SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 7, 2026 10:37 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

Bihar Film Promotion Policy 2024 को मंत्रिमंडल से मिली स्वीकृति, IMPA President Abhay Sinha ने जताया CM का आभार।

Share This News

Whatsapp Image 2024 07 19 At 5.31.49 Pm

HIGHLIGHTS

  • Bihar Film Promotion Policy 2024 को स्वीकृति।
  • स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर।
  • IMPA ने जताया CM का आभार।

Patna, News Desk:बिहार की बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को राज्य मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण कदम से राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर का भी आभार जताया। इसके लिए  इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन लगातार प्रयासरत रही है, जिस वजह से आखिरकार यह संभव हो पाया।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 का उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और राज्य को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस नीति यहां पर फिल्में बनाने में आसानी होगी। अभय सिन्हा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति से राज्य की फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री जी, माननीय मंत्री जी और अपर मुख्य सचिव महोदया का धन्यवाद, जिन्होंने इस नीति को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह नीति न केवल फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाएं बढ़ेंगी-अभय सिन्हा

उन्होंने कहा कि कहा, “बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए यह नीति एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि इससे राज्य में फिल्म निर्माण को नई गति मिलेगी और बिहार को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।”  बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति से राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाएं बढ़ेंगी और यह नीति बिहार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले इंपा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुश्री सुषमा शिरोमणि और एफएमसी जनरल सेक्रेटरी निशांत उज्जवल के नेतृत्व में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा)के प्रतिनिधिमंडल की कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्देशक (सांस्कृतिक कार्य निदेशालय) श्रीमती रूबी जी भी उपस्थित थीं। बैठक के दौरान श्रीमती हरजोत कौर ने बताया था कि बिहार फिल्म नीति को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे अंतिम रूप देने के लिए शेष कदम नई कैबिनेट के गठन के बाद उठाए जाएंगे। अंततः आज बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 लागू कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.