SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 3:44 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

चेन्नई राइनोज के साथ डटकर लड़े भारत राइजिंग के भोजपुरी दबंग्स।

Share This News

हैदराबाद में हुए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अपने दूसरे मैच में भोजपुरी दबंग्स की टीम को निराशा हाथ लगी है । बीते दोपहर को हैदराबाद के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक जबरदस्त मुकाबले में चेन्नई राइनोज ने भारत राइजिंग की भोजपुरी दबंग्स को चार ओवर शेष रहते ही 6 विकेट से हरा दिया ।

भोजपुरी दबंग्स के आदित्य ओझा और उदय ने अपनी टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया । वहीं पारी की शुरुआत में ही कप्तान मनोज तिवारी सहित भोजपुरी दबंग्स का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया , और बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए पूरी टीम एक साधारण से स्कोर पर ही ठहर गई ।

जवाब में चेन्नई राइनोज की पहली पारी की शुरुआत भी साधारण हुई और एक समय उनके तीन विकेट जल्दी निकल गए थे , लेकिन फिर चेन्नई के बल्लेबाजों ने गेम बदल दिया ।असगर खान ने कलई को स्टाम्प आउट कराया वो उस समय भी भोजपुरी दबंग के पास मौका था लेकिन चेन्नई की पहली पारी 92 रन पर 5 विकेट बनाकर समाप्त हुई । इस तरह से चेन्नई को पहली पारी के आधार पर 33 रनों की बढ़त मिल गई ।

भोजपुरी दबंग्स ने अपनी स्ट्रैटिजी बदलते हुए दूसरी पारी की शुरुआत में उदय और आदित्य ओझा को भेजा । दोनों ने पहले ओवर में 9 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई । पारी अभी जमना शुरू ही हुई थी कि तीसरे ओवर में झटका लगा , आदित्य प्वाइंट पर कैच थमा बैठे । फिर नए बल्लेबाज आये असगर खान के साथ उदय ने बढ़ियां रन रेट के साथ खेलते हुए अपनी दूसरी पारी के चौथे ओवर में चेन्नई राइनोज के लीड को पीछे छोड़कर बढ़त बना लिया था।

चौथे ओवर की समाप्ति पर भारत राइजिंग भोजपुरी दबंग्स की टीम का स्कोर था 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन। भोजपुरी दबंग्स की दूसरी पारी के सातवें ओवर में असगर खान के आउट होते ही कप्तान मनोज तिवारी बल्लेबाजी करने आये । इसके पहले उदय रिटायर्ड हर्ट जाना टीम को भारी पड़ गया । आखिरी ओवर में टीम को बड़ा स्कोर देने की कोशिश में कप्तान मनोज तिवारी एक लॉफ्टेड शॉट खेलकर मिड-ऑन पर कैच थमा बैठे । इस तरह भोजपुरी दबंग्स ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए । भोजपुरी दबंग्स को बड़ी लीड नहीं मिली जिसके कारण टीम चेन्नई पर दबाव बना पाने में असफल हुई ।

भारत राइजिंग भोजपुरी दबंग्स के सारे खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत किया लेकिन आज का दिन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा । अब भोजपुरी दबंग्स का अगला मुक़ाबला मुम्बई हीरोज के साथ होगा । आज के मैच के बाद भारत राइजिंग के तरफ से राहुल मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हम पिच के मिजाज को पढ़ नहीं पाए , लेकिन अगले मुकाबले में हम इसकी भरपाई करेंगे । हमारी टीम का जोश हाई है और टीम के सारे खिलाड़ी

अगले मैच पर फोकस जमाए हुए हैं । आज के मैच में भोजपुरी दबंग्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में महिला ब्रांड एम्बेसडर पाखी हेगड़े और आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं । उनके साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत से कुछ और अभिनेत्रियां भी मौजूद रहीं । यह जानकारी भोजपुरी दबंग्स के टीम पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने हैदराबाद से दिया ।
स्कोर कार्ड – भोजपुरी दबंग्स – पहली पारी – 59/7
चेन्नई राइनोज – पहली पारी – 92/5
भोजपुरी दबंग्स – दूसरी पारी – 85/4
चेन्नई राइनोज – दूसरी पारी – 51/4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.