SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 4, 2026 5:54 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

बक्सर सीट पर BSP के उम्मीदवार होंगे अनिल कुमार, सांसद रामजी गौतम

Share This News

*बहन मायावती के भरोसे को करूंगा साकार, बहन जी को बनाएंगे देश का प्रधान : अनिल कुमार*

*बक्सर होगा बहुजन का : अनिल कुमार*

*बक्सर सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार होंगे अनिल कुमार : राज्यसभा सांसद रामजी

Patna : जैसे – जैसे लोकसभा की रणभेरी बजने का वक्त करीब आ रहा है, वैसे-वैसे देश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी बीच बिहार में बहुजन समाज पार्टी ने बक्सर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। इस लोकसभा सीट से समाज सेवी और पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उक्त जानकारी आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि बहन जी ने बक्सर सीट पर अनिल कुमार जी को प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी बिहार के 40 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रही है और इस बार बिहार में बीएसपी भी अपना ताकत दिखाएगी और बिहार में आपको बहुजन समाज पार्टी के सांसद दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के तमाम पदाधिकारी को बुलाकर एक बैठक की जा रही है और आने वाले चुनाव का जायजा लिया जा रहा है। पार्टी द्वारा बाकी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर भी बैठक बुलाई गई है। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी, जो आने वाले दो तीन दिनों में कुछ नामों को घोषणा करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नही है। एनडीए और महागठबंधन दोनों बड़े-बड़े धन्ना सेठों की कठपुतली बनकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता के साथ है, हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी ग्राउंड लेवल पर जाकर सबको जोड़ने का काम कर रहे है।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में अनिल कुमार ने कहा मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बक्सर से कोई भी धुरंधर उतरे, उससे कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने हमें पहले प्रभारी और अब प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी हर जगह लड़ने की तैयारी की है। बहुजन समाज पार्टी ग्राउंड लेवल पर काम किया है, और बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत से बिहार में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस बार बिहार में कुछ नया करेगी।

इससे पहले सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बक्सर में कोई कितना भी ताकतवर आदमी आ जाए इस बार उनको बक्सर में हर का सामना करना पड़ेगा और बीएसपी वहां से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अगर भ्रष्टाचार खत्म करना है. गुंडागर्दी खत्म करनी है तो बिहार में बीएसपी को लाना होगा। उन्होंने कहा कि एक लंबे अरसे तक बिहार इन चीजों से जूझता रहा है, और आज भी इन चीजों का बोलबाला बिहार में है। मौके पर केंद्रीय प्रभारी श्रीकांत, केंद्रीय प्रदेश प्रभारी लालजी मेधांकर, एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, डॉ रंजन पटेल, संजय मंडल, अमर आजाद, प्रमोद निराला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.