SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 22, 2026 3:35 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।

बिहार में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी अखिल भारतीय जनसंघ : आचार्य भरत भूषण पांडेय

Share This News

Whatsapp Image 2024 04 07 At 1.38.23 Pm

पटना: राष्ट्रवादी विचारधारा की वाहक अखिल भारतीय जनसंघ लोकसभा चुनाव 2024 में देश भर में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है, जिसमें तीन सीट बिहार से भी होंगी। इसकी जानकारी आज पटना आए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भरत भूषण पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ देश भर में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें बिहार की तीन सीटें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनसंघ बिहार में नालंदा, सिवान और पटना साहिब लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की नाम की भी घोषणा कर दी।

आचार्य भरत भूषण पांडेय ने बताया कि नालंदा लोकसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार होंगे चंद्रकांता, जबकि सिवान सीट पर सुनील कुमार सिंह अखिल भारतीय जनसंघ के लिए चुनाव मैदान में नजर आएंगे। वहीं पटना साहिब सीट से ज्योति शंकर अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचना है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। इसके लिए संगठन तत्पर है और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का भी काम जोर-जोर से किया जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिल भारतीय जनसंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंघ के उम्मीदवार पूरी मजबूती के साथ इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हम नालंदा सिवान और पटना साहिब की सीट पर जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 में हुई थी और इसके संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बलराज मधोक थे। कालांतर में इसका जनता पार्टी में विलय हो गया था। तत्पश्चात इसकी स्थापना पुनः4 फरवरी 1971 को बलराज मधोक के द्वारा किया गया और तब से यह संगठन अनवरत चलती आ रही है और अपनी विचारधाराओं के साथ लोगों को जोड़ने का भी काम करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय

Bhagalpur:  “जब खेतों में इरादों की फसल उगाई जाएगी, तभी किसानों की.

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.