
Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर है वो है सोना-चांदी के रेट में जोरदार गिरावट की। इस वक्त मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना ने खरीदारों की चांदी कर दी है।

सोने के भाव में जोरदा गिरावट
आपको बता दें क सोने और चांदी के वायदा कीमत में 3 नवंबर को भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चांदी भी मंगलवार को 4,279 रुपये सस्ती होकर 179,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के बात कर लें तो सोना और चांदी का भाव 3 नवंबर को गिरा है। सोना का भाव 0.77 फीसदी गिरकर 3,939 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अगर पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमत की बात की जाए तो 2.23% गिरकर 49.76 डॉलर प्रति औंस पर आ टिकी है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3,956 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश में सोने का भाव दिवाली से पहले झटका दे दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, आज चेन्नई और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 13,9380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना यहां 12,7760 रुपये मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 13,9530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना 12,7910 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,4690 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है

आगे कैसा रहेगा सोना-चांदी का भाव ?
अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर बाजार में अभी उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है। अमेरिका में इस सप्ताह रोजगार के आंकड़े भी आने हैं। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा और भविष्य में ब्याज दरों के रुख को लेकर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वीएसआरके कैपिटल के डायरेक्टर स्वप्निल अग्रवाल के मुताबिक, मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए 2026 के अंत तक चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी आने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बनी रहती हैं और फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती शुरू नहीं करता, तब तक चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
बाजार के जानकार का कहना है कि सोने और चांदी के निवेशक को अभी सतर्क रहने की जरूरत है।



