SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 3, 2026 11:15 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

Digital Technology की मदद से बिहार में हो रही कृषि क्रांति।

Share This News

Img 20250717 182512Highlights

* बिहार में कृषि के क्षेत्र में बीते 20 वर्षों में हुआ है अभूतपूर्व विकास।

* डिजिटल तकनीक की मदद से किसानों को किया जा रहा है जागरूक।
* योजनाओं और वैज्ञानिक खेती की जानकारी डिजिटल माध्यमों से दे रही है सरकार।

पटना: बिहार सरकार राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक की मदद से जागरूक करने में कामयाब हो रही है। किसानों तक सरकार की योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीके, मौसम आदि से जुड़ी जानकारी पहुंचानी हो या उनकी समस्याओं का निराकरण करना हो, इसमें डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बिहार में काफी हो रहा है। बिहार सरकार कृषि और इसमें लगे किसानों को डिजिटल तकनीक से लैस कर राज्य में उत्पादकता को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

कृषि को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए कृषि रेडियो, बिहार कृषि ऐप, किसान कॉल सेंटर आदि की स्थापना की गई है। कृषि रेडियो के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं बिहार कृषि ऐप किसानों के डिजिटल साथी की तरह काम कर रहा है।

इस ऐप पर किसानों को सभी सरकारी योजनाओं, फसल प्रबंधन, बाजार मूल्य, और तकनीकी सलाह जैसी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसान इस ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं और उनकी स्थिति, अनुदान विवरण तथा स्वीकृति की वास्तविक समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि से संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान कॉल सेंटर बनाया गया है। इसके माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

सभी जिलों का डाटा होगा डिजिटल

बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरूआत की जा चुकी है। इससे आसानी से पता चल रहा है कि राज्य के किस जिलें में फसल की कितने क्षेत्र में खेती की गई है। इसी कड़ी में कृषि विभाग खरीफ 2025-26 में राज्य के करीब 2 करोड़ 18 लाख से अधिक प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने जा रहा है। जिसके बाद सभी 38 जिलों के 32707 से अधिक गांवों में उगाए गए फसलों का डाटा डिजिटली उपलब्ध हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.