SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 25, 2026 8:54 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

Nitish Kumar Yatra: वाल्मीकिनगर से ‘प्रगति यात्रा’ का शुभारंभ, 4 जनवरी से होगा दूसरा चरण।

Share This News

222

HIGHLIGHTS

  • सीएम नीतीश कुमार की यात्रा शुरू।
  • महिलाओं ने CM नीतीश पर की पुष्पवर्षा।
  • प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 4 जनवरी से।

Patna, A. Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (23 दिसंबर) से अपनी ‘प्रगति यात्रा’ प्रारंभ कर दी है। सीएम कुमार की यात्रा का पहला चरण 23 से 28 दिसंबर तक का होगा। इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से होगी और 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा।

मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

बेतिया पहुंचने पर सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। यहां से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ संतपुर सोहरिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोटवा पहुंचे। उन्होंने घोटवा टोले में वृक्षारोपण के साथ अपनी यात्रा आरंभ किया। घोटवा टोले में सीएम ने पार्क, हेल्थ एंडएं वेलनेस सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया।

योजनाओं का लिया जायजा

जीविका दीदियों और थारू समाज की महिलाओं की ओर से लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस बीच, सीएम ने जनहित और विकास की 41 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 139.04 करोड़ की लागत से बननेवाली वाल्मीकि नगर दोन क्षेत्र में ऑफ ग्रिड से ऑन ग्रिड विद्युतीकरण करने हेतु कार्यका शिलान्यास भी किया। घोटवा में आधा घंटा रहने के बाद सीएम नीतीश कुमार 11.45 बजे रवाना हो गये। वहां से मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर के लिए पहुंचे जहां मनरेगा पार्क, तालाव, विवाह उत्सव भवन, पुस्तकालय सहित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया।

प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 4 जनवरी से

आपको बता दे किं इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरे चरण की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा 04 जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी और चार से 13 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह जिलों का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ जहां विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, वहीं समीक्षा बैठक भी करेंगे। पांच एवं छह एवं नौ, 10 जनवरी को यात्रा नहीं होगी।

ACS ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्रिमंडल सचिवालय ने मुख्यमंत्री की दूसरे चरण की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सरकार के निर्णय से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचि, सचिवों के साथ ही सभी जिलों के प्रभारी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय आईजी-डीआईजी, एसपी और डीएम को भी अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.