SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
April 12, 2026 10:57 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.

जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील घोसी में संपन्न, 101 शिकायतों में से 4 का हुआ तत्काल निस्तारण, 5 टीमें मौके पर भेजी गई।

Share This News
  • जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
  • DM ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Img 20240921 Wa0022घोसी। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील घोसी में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील घोसी में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 101 शिकायतें आई, जिनमें से 4 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 56, विकास विभाग से 5, पुलिस विभाग से 5, पूर्ति विभाग से 8 एवं नगर पंचायत विभाग से 7 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

Img 20240921 Wa0025

जनसुनवाई के दौरान ही जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर थीम पर वहां पर उपस्थित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, उप जिलाधिकारी घोसी राजेश कुमार अग्रवाल, घोसी तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार निशांत मिश्र सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC

Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.

घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग

घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल.