SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 2, 2026 8:34 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण

थाना समाधान दिवस पर 17 शिकायतों में से 3 का मौके पर हुआ निस्तारण

Share This News
  • थाना समाधान दिवस पर 17 शिकायतों में से 3 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • एसडीएम न्यायिक ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को अलर्ट मोड में रहने का दिए निर्देश
  • फरियादियों को बार-बार थाने में दौड़ाने पर कड़ी करवाई की जाएगी – डा. इला मारन
  • लापरवाही किसी की भी हो शिकायत मिलने पर बर्दास्त नही की जाएगी – एसडीएम राजेश अग्रवाल

घोसी। कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी साथ ही समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 17 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 3 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एसडीएम न्यायिक ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर टीम के साथ जांच करें और शिकायतों का सही तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल ने राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को क्षेत्र में अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी भूमि विवाद जटिल प्रकृति के हों उनके बारे में बारीकी से जांच कर निपटारा करें जिससे कोई गंभीर घटना न घटित हो पाए। एसडीएम न्यायिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी की भी हो शिकायत मिलने पर बर्दास्त नही किया जाएगा। एसडीएम न्यायिक की कड़क प्रणाली की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है खासकर गरीब जनता बेहद खुश है।

मऊ के एसपी डा. इला मारन ने थाना समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक करें। फरियादियों को बार-बार थाने में दौड़ाने पर कड़ी करवाई की जाएगी।

इस दौरान घोसी के सीओ दिनेश मिश्र, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, मतीन खान, आत्माराम, पारसनाथ, सुधाकर लेखपाल पंकज चौहान, अजीत राजभर, रवि कुमार, शनि सिंह, शशांक सिंह, अजय बहादुर, राजनाथ यादव, अजय चौहान, रामभवन, जयप्रकाश भारती और रितेश सिंह लेखपाल गण समेत बड़ी तादाद में फरियादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.

एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील

घोसी, मऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग के बाद मतदाता.